September 18, 2026 20:57:28
सांसद राघव चड्‌ढा और एक्ट्रेस परिणीति 13 मई को करेंगे सगाई, दिल्ली में होगा प्रोग्राम, लंबे समय से क

सांसद राघव चड्‌ढा और एक्ट्रेस परिणीति 13 मई को करेंगे सगाई, दिल्ली में होगा प्रोग्राम, लंबे समय से कर रहे थे डेट

May9,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता जल्द शादी करने वाले हैं। 13 मई को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्‌ढा सगाई करेंगे। कुछ समय पहले ही दोनों एक दूसरे के साथ डेट करते नजर आ रहे थे, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की बातें शुरू हो गई थीं। ऐसी चर्चाएं हैं कि उनकी सगाई दिल्ली में होगी। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा पहले ही इसके लिए मुंबई से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। फिलहाल दोनों शादी कब करेंगे, इसका फैसला नहीं किया गया है। बता दें कि पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, विधायक नरिंदर कौर शादी कर चुके हैं। कई बार इकट्‌ठे दिखे दोनों हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किए गए थे। परिणीति जहां ब्लैक आउफिट में दिखी थी, वहीं राघव ब्लैक पेंट व केजुअल शर्ट में नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के बीच चुपके से शादी किए जाने की अफवाहें शुरू हो गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इसे नकार दिया था। अब दोनों की सगाई की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके बाद दोनों कभी लंदन तो कभी मुंबई में एक दूसरे के साथ दिखे। चमकीला फिल्म में नजर आएंगी परिणीति AAP में राघव चड्‌ढा एक जाना माना नाम हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिलहाल वह इम्तियाज अली की निर्देशित -चमकीला- में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है और रिलीज को लेकर विवाद चल रहा है। रिलीज को रोकने के लिए यह विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका है।

Mp Raghav Chadha And Actress Parineeti Will Get Engaged On May 13 There Will Be A Program In Delhi They Were Dating For A Long Time



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं