चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर लाल चंच कटारूचक्क की एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। यह एक वीडियो कॉल की रिकार्डिंग हैं। जिसमें पीड़ित और मंत्री कटारूचक्क वीडियो कॉल पर नग्न अवस्था में दिख रहे हैं। मंत्री कटारूचक्क की वीडियो का विवाद शुरू होने के बाद यह पहला वीडियो है, जो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ये वही वीडियो है, जिसमें कटारूचक्क युवक के साथ गलत हरकतें कर रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता। गौरतलब है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST कमिशन के दबाव के चलते पंजाब सरकार को इस मामले में कार्रवाई शुरू करनी पड़ी है। पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लाल चंद कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST आयोग की तरफ से बढ़ते दबाव के बीच AAP सरकार ने यह फैसला लिया। SC/ST कमीशन शुक्रवार को ही इस मामले में पंजाब सरकार से 3 वर्किंग-डे में लिखित जवाब मांग चुका है, यह सभी भी आज शाम तक खत्म हो जाएगा। 12 दिन पहले शुरु हुआ था विवाद यह मामला तकरीबन 12 दिन पहले शुरू हुआ था। कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने एक शिकायत व वीडियो गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित को सौंपी थी। खेहरा ने आरोप लगाए थे कि यह वीडियो आम आदमी पार्टी में मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की है। जिसमें वह एक नाबालिक से अप्राकृतिक संबंध बनाते दिख रहे हैं। आरोपों के बाद कटारूचक्क ने मंत्री खेहरा पर मानहानि का मामला दर्ज करवाने की भी बात कही थी। गवर्नर पंजाब ने इस शिकायत की जांच की जिम्मेदारी पंजाब डीजीपी को ना देते हुए, चंडीगढ़ के डीजीपी को सौंपी। डीजीपी ने वीडियो की फोरेंसिक जांच भी करवाई। तकरीबन 4 दिन पहले इस वीडियो की रिपोर्ट गवर्नर के पास पहुंची। एससी-एसटी कमिशन को दी शिकायत इसी बीच पीड़ित, जिसके साथ मंत्री कटारूचक्क की वीडियो सामने आने की बात कही गई, वह भी मीडिया के सामने आ गया। उसने कटारूचक्क के बारे में खुल कर बात की और बताया कि उसका कैसे नौकरी दिलाने के बहाने शोषण किया गया। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर SC/ST कमिशन के पास भी पहुंच गया। कमिशन ने बिना देरी किए बीते शुक्रवार सेक्रेटरी पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब को 3 वर्किंग दिनों में जवाब देने की बात कह कर नोटिस भेज दिया। अगले ही दिन बीते शनिवार गवर्नर पंजाब ने भी सीएम भगवंत मान को वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट भेजी। जिसमें कहा गया कि वीडियो में दिख रहे किरदार सही हैं और वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए भी कहा। तीन अफसरों की कमेटी गठित गवर्नर पंजाब और SC/ST कमिशन के दबाव में सोमवार पंजाब सरकार को इस शिकायत पर कमेटी का गठन करना पड़ा। वीडियो की जांच के लिए SIT बनी, जिसके इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव को चुना गया। गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस SIT के सदस्य बनाए गए हैं।
Minister Kataruchaks Video Viral Seen Naked Sit Formed Under Pressure From Sc St Commission