September 18, 2026 20:10:35
नगर निगम ने 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग से लदा ई-रिक्शा पकड़ा, दुकानदार का कटा 20 हजार

नगर निगम ने 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग से लदा ई-रिक्शा पकड़ा, दुकानदार का कटा 20 हजार का चालान

May10,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 10 मई। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम (एमसी) ने बुधवार को जालंधर बाईपास के पास एक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग लदे ई-रिक्शा को पकड़ा। निगम अधिकारियों ने ई-रिक्शा से लगभग 3.5 क्विंटल प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया। रिक्शा चालक पुरानी जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी में एक दुकानदार को प्लास्टिक कैरी बैग देने जा रहा था. नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदार को मौके पर बुलाया और दुकानदार के खिलाफ 20 हजार रुपये का चालान काटा। निगम के चीफ सैनेटरी आफिसर (सीएसओ) अश्विनी सहोता ने बताया कि पवन शर्मा, रवि शर्मा और धर्मिंदर सिंह सहित तीन सैनेटरी इंस्पेक्टरों ने फील्ड डयूटी दौरान प्रतिबंधित कैरी बैग से लदा ई रिक्शा देखा तो तुरंत उस ई-रिक्शा को रुकवाया और मैटेरियल के बारे में पूछताछ की। सहोता ने कहा कि नगर आयुक्त डॉ. शेना अग्रवाल के निर्देश पर काम करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक के व्यापार और उपयोग को रोकने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरवासियोंको भी अधिकारियों का समर्थन करना चाहिए और प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग बंद करना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भारी पड़ रहा है।

Mc Catches E Rickshaw Laden With Banned Plastic Carry Bags Issues Rs 20000 Challan To Shopkeeper

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं