मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर भड़के। बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है कि वह उनकी फोटो सोशल मीडिया से उठाकर गुरसिमरन सिंह मंड के साथ जोड़ कर वायरल कर रहे हैं। उस फोटो पर सिखों का कातिल लिखा गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो उन्हें उसी दिन हरा दिया था जिस दिन उनके बेटे का कत्ल आप सरकार के शासन में हुआ। जिन लोगों ने सुरक्षा लीक की है उन्हें सरकार हाथ डालने से डर रही है। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इंसाफ मिलेगा। मंत्रियों ने फोन उठाना बंद किया इस बीच न तो किसी मंत्री ने उनसे बात की और न ही मुख्यमंत्री ने संपर्क किया। बलकौर सिंह ने कहा कि आप सरकार के मंत्रियों ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया था। इन सभी कारणों के चलते उन्हें जालंधर उपचुनाव में बेटे के लिए इंसाफ मांगने जाना पड़ा। आप वर्करों ने सभी हदें पार की बलकौर ने कहा कि आप वर्कर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कि उनका दिल दुख गया, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं है। बलकौर ने कहा कि मैं अपनी जंग खुद लड़ूंगा। मैंने आज तक किसी को गलत भाषा में जवाब नहीं दिया है, लेकिन आप वर्करों ने सभी हदें पार कर दी है। बेशक जालंधर में 25 फीसदी वोटों से आप की जीत हुई है, लेकिन याद रहे कि 65 फीसदी लोग आज भी सरकार के खिलाफ ही हैं। सिद्धू ने चिट्टा नहीं बेचा ईमानदारी से पैसा कमाया बलकौर सिंह ने कहा कि कुछ आप के वर्कर कह रहे हैं कि बलकौर सिंह को विदेश से पैसा आ रहा है। सरकार उनकी जांच करवा सकती है। उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला ने हक की कमाई की है। सच बोलने पर होता कत्ल: चरण कौर मूसेवाला की मां चरण कौर भी आप पर खूब बरसी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नुकसान आप पार्टी ने किया है। सच बोलने वालों का पंजाब में कत्ल हो रहा है। पहले दीप सिद्धू का कत्ल किया गया। फिर सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के लिए आवाज उठाई तो उसे मार दिया गया। आप पार्टी के मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बात में दम लगता है कि वह जरूर कोई हल करेंगे।
Moosewalas Father Raging On Aaps It Cell Said My Photo With Rahul Gandhi And Mand Was Said To Be The Murderer Of Sikhs