September 19, 2026 04:13:10
सुखबीर बादल का होटल सुखविलास फिर चर्चाओं में, मंत्री धालीवाल बोले - सरकारी जमीनों से कब्जे छुड़वाएंगे

सुखबीर बादल का होटल सुखविलास फिर चर्चाओं में, मंत्री धालीवाल बोले - सरकारी जमीनों से कब्जे छुड़वाएंगे कब्जे, तोड़ेंगे नहीं, किराए पर देंगे

May19,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पास शिवालिक की पहाड़ियों में बने पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल का होटल सुखविलास एक बार फिर चर्चाओं में है। लंबे समय से मान सरकार की इस होटल पर नजर है। क्योंकि पंजाब सरकार के अनुसार यह होटल जंगलात विभाग की सरकारी जमीन पर बनाया गया है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा समूचे राज्य की पंचायती, शामलात और जंगलात विभाग समेत अन्य सरकारी जमीनों पर रसूखदारों द्वारा किए कब्जे छुड़वाए जा रहे हैं। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में होटल सुखविलास के रास्ते को हटाने के संबंध में पूछे सवाल पर मंत्री धालीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि वह अकेला रास्ता नहीं है। उन्होंने इशारे में कहा कि पता है -वह जमीन किसकी है, जहां कमरे बनाए गए हैं-। हालांकि उन्होंने सरकारी जमीन से कब्जे छुड़वाने को 1 जून से शुरू होने वाली कानूनी कार्रवाई के दौरान किसी घर या होटल को तोड़ने से इनकार किया। धालीवाल ने कहा कि इतने अच्छे होटल को तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उसे किराए पर दिया जाएगा। सुखबीर बादल दे चुके हैं चुनौती पंजाब की सियासत में मान सरकार बनने के बाद से ही सुखविलास होटल का मामला चर्चाओं में रहा है। करीब एक साल पहले भी मान सरकार द्वारा होटल सुखविलास की जांच करवा कार्रवाई की बात कही गई थी। जवाब में सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को चैलेंज किया था। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जो जांच करवाना चाहें, करवा लें, उन्हें कोई चिंता या परवाह नहीं। यह भी कहा था कि यदि हिम्मत है तो सुखविलास के कागज मंगवा लें। सुखबीर बादल ने कहा कि जिंदगी में न तो उन्होंने कोई कानून तोड़ा है और न ही तोड़ेंगे। वह यह भी कह चुके हैं कि भगवंत मान को पता ही नहीं कि सरकार कैसे चलानी है।  मान ने कहां था वहां कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती CM भगवंत मान ने संगरूर में प्रचार के दौरान कहा था कि सुखविलास होटल का नाम तो सभी ने सुना होगा। यह होटल शिवालिक की पहाड़ियों में बना हुआ है। सुखबीर बादल का होटल है। वह जंगलात महकमे की जमीन है। वहां कोई कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती। सुखबीर बादल ने अपने हक में फैसला किया। इसके भी कागज निकलवा रहे हैं। CM मान कह चुके हैं कि पंजाब को लूटने वालों से एक-एक पैसे का हिसाब किया जाएगा।

Sukhbir-Badals-Hotel-Sukhvilas-Again-In-Discussions-Minister-Dhaliwal-Said-Will-Get-The-Encroachments-Released-From-Government-Lands-Will-Not-Break-Them-Will-Give-Them-On-Rent



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं