September 18, 2026 22:18:54
Breaking News मूसेवाला मामले में लॉरेंस का बड़ा खुलासा, Nia की पूछताछ में कहा सलमान खान समेत 5 लोगों

Breaking News मूसेवाला मामले में लॉरेंस का बड़ा खुलासा, Nia की पूछताछ में कहा सलमान खान समेत 5 लोगों को मारेगें, गोल्डी को भेजी थी 50 लाख हवाला राशि, 2 करोड़ के लिए 25 हथियार

May22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के नामी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की और से बड़ा खुलासा किया गया है। दरअसल, लॉरेंस से एनआईए की टीम द्वारा पूछताछ की गई। जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। लॉरेंस ने बताया कि सिद्धू की हत्या के लिए उसने तिहाड़ जेल से ही कैनेडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 50 लाख रुपए भेजे थे। जबकि यह राशि हवाला के जरिए गोल्डी तक पहुंचाई गई थी। इस राशि से शूटरों व मुखबरियों को पेमेंट की गई। जबकि मामले में शामिल 28 लोगों का खर्च किया गया। सूत्रों के अनुसार लॉरेंस ने यह भी कहा कि सिद्धू की हत्या से पहले उसे नहीं पता था कि शूटर मारने जा रहे हैं। यह प्लान गोल्डी व जग्गू भगवानपुरिया का था। लेकिन हत्या के तुरंत बाद उसे पता चल गया था। इसके अलावा उसने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब उनके निशाने पर 10 लोग हैं। जिनकी बकायदा लॉरेंस की और से लिस्ट भी एनआईए को दी गई है। जिसमें उसने कहा कि सबसे पहले बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मारा जाएगा। जबकि इसके बाद 9 लोग और होगें। जिसमें कई लोग पंजाब के भी हैं। जिन्हें मारने का प्लान भी बनाया जा चुका है। दो करोड़ के खरीदे थे 25 हथियार, स्पेशल मंगवाई एक-47 सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम की पूछताछ में लॉरेंस ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने दो करोड़ रुपए लगाकर 25 हथियार खरीदे थे। जबकि यह हथियार उनकी और से यूपी से खरीदे गए। सूत्रों के अनुसार लॉरेंस ने यह भी कहा कि उन्होंने स्पेशल एक-47 मंगवाई थी। क्योंकि उसकी मार काफी तेज होती है। इसके अलावा 9 एमएम व कीमती पिस्टल भी स्पेशल कहकर मंगवाए गए थे। सिद्धू के डर से स्पेशल 10 शूटर किए तैयार सूत्रों के अनुसार लॉरेंस ने यह भी खुलासा किया कि उसने पहले शाहरुख, डैनी व एक अन्य शूटर को सिद्धू मूसेवाला को मारने भेजा था। लेकिन सिद्धू के हैवी सिक्योरिटी व उसके खुद के पास हर समय असलह होने के चलते शूटर उस पर हमला करने से डरते रहे। शूटर सितंबर-अक्टूबर 2021 तक दो महीने मूसेवाला के आसपास रहे। जिसके बाद उन्होंने वापिस जाकर लॉरेंस को बताया कि सिद्धू को 2-3 लोग नहीं मार सकते। इसके लिए ज्यादा शूटर चाहिए। लॉरेंस ने कहा कि इसी लिए उन्होंने 10 शूटर तैयार किए। ताकि एक बार में हमला हो और सिद्धू बचकर न जा सके। गांव मूसा के मोना सरपंच ने की शूटरों की सहायता सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला कि लॉरेंस ने एनआईए को यह भी बताया कि सिद्धू की हत्या से कुछ दिन पहले ही शूटर मूसा गांव के आसपास थे। गांव में मोना सरपंच नामक युवक ने शूटरों के रहने का प्रबंध किया था। जबकि इस बीच जग्गू भगवानपुरिया से गोल्डी ने सहायता मांगी। जिसके बाद लॉरेंस व जग्गू गैंग ने आपस में हाथ मिलाया। जग्गू ने भी शूटरों के मामले में उनकी सहायता की। जिसके बाद शूटर हमले के लिए तैयार किए गए थे। चार साल में खरीद गए हथियार सूत्रों से यह भी पता चला है कि लॉरेंस ने टीम के आगे कबुल किया कि उसका गैंग गोल्डी पूरी तरह से चला रहा है। हथियारों के लिए गैंगस्टर रोहित चौधरी ने लॉरेंस का संपर्क यूपी के गुरजा शहजाद के साथ कराया। 2018 से लेकर 2022 तक उसने गुरजा से संपर्क कर हथियार मंगवाए। जिसके बाद उसे दो करोड़ रुपए हवाला के जरिए दिए गए थे। जब हथियार इकट्‌ठे किए, तो इस दौरान गोल्डी ने शूटरों का प्रबंध किया। जिसके बाद सिद्धू पर हमला किया गया था। बड़ा एक्शन ले सकती है एनआईए हालांकि अभी इस मामले में एनआईए की टीम द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार अभी यह पता नहीं चल सका कि आखिर लॉरेंस के पास हथियार खरीदने के लिए दो करोड़ व गोल्डी को भेजे 50 लाख कहा सके आए हैं। एनआईए इसे गुप्त रखकर चल रही है। आशंका है कि जल्द इस मामले में कई बड़े लोगों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले सकती है। सिद्धू मूसेवाला मामले में पंजाब पुलिस को तो इतनी गंभीर जानकारियां नहीं मिल सकी। लेकिन सूत्रों के अनुसार अब एनआईए पंजाब में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

Breaking-News-Big-Disclosure-Of-Lawrence-In-Moosewala-Murder-Case-Said-Will-Kill-10-People-Including-Salman-Khan-Sent-50-Lakh-Hawala-Amount-To-Goldie-25-Weapons-For-2-Crores



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं