चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के यौन उत्पीड़न मामले की जांच को गठित SIT भी अब सवालों के घेरे में है। क्योंकि SIT द्वारा कटारूचक्क को अब तक तलब नहीं किया गया है और न ही अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि, -क्या यह बदलाव है-? कांग्रेसी विधायक खैहरा ने सवाल खड़े किए हैं कि इतने गंभीर मामले के बावजूद कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क से अश्लील वीडियो के संबंध में अब तक सवाल नहीं किए गए हैं। मामले में SIT द्वारा अब तक कोई अन्य साक्ष्य भी नहीं जुटाए गए हैं। पीड़ित ने SIT प्रमुख को लिखा लेटर पंजाब सरकार द्वारा जांच के लिए गठित SIT के समक्ष फिजिकल तौर पर पेश होने से पीड़ित पहले ही इनकार कर चुका है। उसने SIT प्रमुख DIG बार्डर रेंज नरिंदर भार्गव को लिखे 2 पत्र में कहा है कि पंजाब में मंत्री और उसके समर्थकों से उसकी जान को खतरा है। लेटर में उसने SIT के समक्ष ऑनलाइन पेश हो सकने की बात कही है। उसने कहा है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करवा सकता है। दूसरे विकल्प के तौर पर उसने पंजाब से बाहर दिल्ली में किसी सुरक्षित स्थान पर बयान दर्ज कराए जाने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा कि उसकी शिकायत को ही उसके बयान समझा जाए।
Sukhpal-Khaira-Raised-Questions-On-Sit-Said-Cabinet-Minister-Kataruchak-Was-Not-Summoned-Asked-Is-This-A-Change