लुधियाना, 23 मई सेफ स्कूल व्हीकल स्कीम के तहत आरटीए सचिव लुधियाना डाॅ. पूनम प्रीत कौर की ओर से नियमों काे ताक में रख चलाई जा रही बसों की धरपकड़ जारी है। सोमवार को उन्होंने कईं स्कूल बसों की चेकिंग की। जिसके तहत उन्होंने लुधियाना में बीसीएम आर्य स्कूल और आर.एस. मॉडल स्कूल बसों की जांच की गई। जहां चेकिंग के दौरान 6 स्कूल बसें बिना दस्तावेज, पासिंग व आधे अधूरे टैक्स भर कर वाहन चलाने का मामला सामने आया। इस दौरान छह स्कूल बसों को बंद कर दिया गया और तीन का चालान भी काटा गया। इसके साथ उन्होंने 4 ओवरलोडेड टिप्पर आदि को धारा 207 के तहत रोककर कार्रवाई की। आरटीए ने स्कूल मालिकों को चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए यदि कोई स्कूल बस सड़क पर सुरक्षित स्कूल वाहन नीति और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई जाती है, तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों में स्कूल न भेजें।
Rta-Continuous-Checking-Of-School-Buses-Continues