पंजाब सरकार की ओर से दो आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का आज तबादला किया गया है। जिसमें लोकल गर्वमेंट के सेक्रेटरी पद पर तैनात विवेक प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह अजॉय शर्मा को ये चार्ज दिया गया है। जबकि विवेक प्रताप सिंह हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में प्रिंसिपल सेक्रेटरी का पद देखेंगे। इसके अलावा इस तबादला सूची में जालंधर नगर निगम में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात दीपजीत कौर को पटियाला में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट में ईओ का चार्ज दिया गया है । जबकि इस पद पर एडिशनल तौर पर कामकाज देख रही ईश्मीत विजय सिंह को रिलीव कर दिया गया है।
Vivek-Pratap-Singh-Transferred-From-The-Post-Of-Local-Government-Secretary-Ajoy-Sharma-Got-Charge