September 19, 2026 00:11:43
पंजाब मुख्यमंत्री की पूर्व Cm चन्नी को चेतावनी, कहा- भतीजे-भांजे की 31 मई तक खिलाड़ी से रिश्वत मांगने

पंजाब मुख्यमंत्री की पूर्व Cm चन्नी को चेतावनी, कहा- भतीजे-भांजे की 31 मई तक खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की जानकारी सांझा करें

May25,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को खुली चेतावनी दे दी है। CM मान ने ट्वीट करके चरणजीत सिंह चन्नी को अपने भतीजे द्वारा खिलाड़ी से पैसे मांगने की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए कहा है। अन्यथा CM भगवंत मान खुद ही पंजाब के सामने पूरी जानकारी सांझा कर देंगे।  CM मान ने ट्वीट करके कहा - चरणजीत चन्नी जी मैं आपको 31 मई दोपहर 2 बजे तक मौका दे रहा हूं कि भतीजे द्वारा नौकरी के लिए खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक करने के लिए... नहीं तो 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो,नाम और मिलने की जगह में सब कुछ डाल दूंगा पंजाबियों के सामने...   22 मई को उठाया था मुद्दा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में 22 मई को एक जनसभा के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। CM मान ने कहा था- पिछले हफ्ते वह IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के न्यौते पर हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने गए। वहां उनसे एक खिलाड़ी मिला, जिसने बताया कि वह पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास नौकरी लेने के लिए गया। कैप्टन ने उससे कहा कि आपका काम हो जाएगा। उसी बीच कांग्रेस ने कैप्टन को हटा दिया और चन्नी मुख्यमंत्री बन गया। इसके बाद जब वह खिलाड़ी चन्नी से मिला तो उन्होंने उसे अपने भांजे से मिलने को कहा। मान के अनुसार, जब वह खिलाड़ी चन्नी के भांजे से मिला तो उसने कहा कि दो लगेगा। खिलाड़ी ने सोचा कि शायद 2 लाख रुपए कह रहे हैं। इसलिए जब वह दो लाख रुपए लेकर पहुंचा तो चन्नी का भांजा उसे गालियां देने लगा, क्योंकि उसके हिसाब से दो का मतलब दो करोड़ रुपए होता है। इल्जाम के बाद चन्नी पहुंचे थे गुरुद्वारे मुख्यमंत्री मान द्वारा इल्जाम लगाए जाने के बाद ही चन्नी चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब पहुंच गए थे। उन्होंने वहां अरदास करते हुए कहा था- आज मान ने मुझ पर संगीन आरोप लगाए, इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाकर अपने मन की बात कहूं। इसलिए मैं शहीदों की धरती, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब आकर अरदास कर रहा हूं। यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहा। सूबे के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह मुझे किसी भी तरीके से जेल में बंद करना चाहते हैं। भांजा हनी फिर चर्चा में खनन मामले को लेकर ईडी के शिकंजे में फंसा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा अब फिर से चर्चा में आ गया है। चन्नी का भांजा हनी भी अब मुख्यमंत्री की रडार पर है। मुख्यमंत्री हनी का जिक्र लगभग अपनी हर जनसभा में करते हैं। अब जो नया नौकरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है उसमें भी उसका नाम आया है।

Punjab-Chief-Ministers-Warning-To-Former-Cm-Channi-Said-Share-The-Information-Of-Nephew-Demanding-Bribe-From-The-Player-By-May-31



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं