September 19, 2026 07:34:57
Cm भगवंत मान को Z प्लस सुरक्षा, अमृतपाल के खिलाफ चलाए ऑपरेशन से खतरा, 10 Nsg कमांडो और Crpf के 55 जव

Cm भगवंत मान को Z प्लस सुरक्षा, अमृतपाल के खिलाफ चलाए ऑपरेशन से खतरा, 10 Nsg कमांडो और Crpf के 55 जवान रहेंगे तैनात

May25,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। CM भगवंत मान की जान को खतरा भांप केंद्र सरकार द्वारा उन्हें Z प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मान की सुरक्षा में अब NSG कमांडो समेत CRPF के 55 जवान और पंजाब के पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। दरअसल, CM मान की जान को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए ऑपरेशन के बाद खतरा बना है। यह इनपुट मिलते ही गृह मंत्रालय ने उन्हें Z प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मंजूरी प्रदान की है। CRPF द्वारा CM मान की सुरक्षा में 55 सशस्त्र जवानों की टीम लगाई जाएगी। पंजाब पुलिस की सुरक्षा के अलावा नवीनतम सुरक्षा चक्र CM मान के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा। गौरतलब है कि सीमावर्ती पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर CM मान पर खतरे को भांप विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने के दौरान केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा कवर की सिफारिश की गई है। 10 NSG कमांडो समेत 55 जवान रहेंगे तैनात CM भगवंत मान को Z प्लस सुरक्षा मिलने के बाद उनकी सुरक्षा में 55 कमांडो तैनात होंगे। इनमें 10 से अधिक NSG कमांडो शामिल रहेंगे। यह कमांडो मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध में ट्रेंड होते हैं। इसके अलावा भी मान की सुरक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए जाएंगे। जैसे कि अखिल भारतीय अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ASL), आवाजाही के लिए बैलिस्टिक रेटिंग वाहन और जैमर समेत सबसे नजदीक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ड-शो, बैठक और दौरों पर असर CM भगवंत मान आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं, लेकिन Z प्लस सुरक्षा के बाद उनके आवास, ऑफिस, रोड शो, बैठकों और विभिन्न राज्यों में किए जाने वाले दौरे प्रभावित होंगे। CM के दौरे के दौरान स्क्रीनिंग और शारीरिक तलाशी तोड़फोड़-विरोधी जांच और मजबूत सुरक्षा उपकरणों व उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। CM मान के दौरे के दौरान CRPF को राज्य संबंधी अधिकारियों को कार्यक्रम और उस संबंधी की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराना होगा। 36 दिन बाद अमृतपाल, भिंडरांवाला के गांव से गिरफ्तार CM पंजाब भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला -वारिस पंजाब दे- के चीफ एवं खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने के बाद लिया गया है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को करीब 36 दिन फरार रहने के बाद जरनैल सिंह भिंडरांवाला के गांव रोडे से गिरफ्तार किया था। इसके तुरंत बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था, जहां वह अपने 9 करीबी साथियों के साथ बंद है। पुलिसकर्मियों की जान खतरे में डाली अमृतपाल सिंह को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अब अमृतपाल सिंह समेत उसके 12 सहयोगियों पर पुलिसकर्मियों की जान खतरे में डालने के तहत केस चलेगा। पुलिस ने बाबा बकाला साहिब की कोर्ट में 12 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है। इन आरोपियों पर धारा-279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 506 (जान से मारने की धमकी), 336 (जान को खतरे में डालना) और 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा) डालने के तहत केस दर्ज किया गया है।

Z-Plus-Security-To-Cm-Bhagwant-Mann-Threat-From-Operation-Against-Amritpal-10-Nsg-Commandos-And-55-Crpf-Personnel-Will-Be-Deployed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं