September 17, 2026 23:37:54
अमृतसर से चलेंगी स्पेशल समर ट्रेनें, कटिहार और गांधीधाम तक जाएंगी, हर सप्ताह एक-एक ट्रिप पूरा करेंगी

अमृतसर से चलेंगी स्पेशल समर ट्रेनें, कटिहार और गांधीधाम तक जाएंगी, हर सप्ताह एक-एक ट्रिप पूरा करेंगी

May26,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। गर्मी की छुटि्टयों में ओवर बुकिंग का समाधान निकालने के लिए भारतीय रेलवे ने अमृतसर से दो स्टेशनों कटिहार व गांधीधाम के बीच स्पेशल समर ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह दोनों ट्रेनें साप्ताहिक होंगी और हर सप्ताह एक-एक ट्रिप पूरा करेंगी। रेलवे ने अपनी वेबसाइट्स पर इनका टाइम टेबल भी घोषित कर दिया है और बुकिंग को भी शुरू कर दिया है। गांधीधाम के बीच गाड़ी संख्या 09461/09462 को चलाने का ऐलान किया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 09462 अमृतसर से 27 मई को दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 6.30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 मई (शनिवार) के बाद 3, 10, 17, 24 जून व 1 जुलाई को अमृतसर से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 09461 गुजरात के गांधीधाम से 26 मई शुक्रवार सुबह 6.30 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर 12.35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 26 मई (शुक्रवार) के बाद यह ट्रेन 2, 9, 16, 23 और 30 जून को गांधीधाम से अमृतसर के लिए रवाना होगी। राजस्थान से होकर गुजरेगी यह ट्रेन इस ट्रेन में फस्ट एसी, सेकेंड एसी, थ्री टायर एसी, स्लीपर के अलावा जनरल क्लास भी होगी। यह ट्रेन सामाख्याली, ध्रांगध्रा, विरमगाम, महेसाना, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, लुधियाना, जालंधर सिटी व ब्यास स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Special-Summer-Trains-Will-Run-From-Amritsar-Will-Go-To-Katihar-And-Gandhidham-Will-Complete-One-Trip-Every-Week

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं