September 18, 2026 00:29:01
मंत्री जौड़ामाजरा की बागवानी डायरेक्टर ऑफिस में रेड:स्टाफ को समय का पाबंद होने के निर्देश दिए; रिकॉर्

मंत्री जौड़ामाजरा की बागवानी डायरेक्टर ऑफिस में रेड:स्टाफ को समय का पाबंद होने के निर्देश दिए; रिकॉर्ड की भी जांच की

May29,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के हॉर्टिकल्चर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सोमवार अलसुबह बागवानी के डायरेक्टर ऑफिस में सरप्राइज चेकिंग की। मंत्री को अचानक अलसुबह पहुंचा देख समूचे स्टाफ में खलबली मच गई। जौड़ामाजरा ने समूचे स्टाफ से पूछताछ समेत रिकॉर्ड भी जांच। इस दौरान ऑफिस की बुनियादी जरूरतों समेत सुविधाओं बारे भी चर्चा की गई। मंत्री जौड़माजरा ने अपनी सरप्राइज चेकिंग बारे ट्वीट कर जानकारी भी दी है।  कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने डायरेक्टर ऑफिस के समूचे स्टाफ को समय का पाबंद होने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मंत्री ने डायरेक्टर ऑफिस परिसर का दौरा कर अन्य सुविधाओं बारे भी पूछताछ की। साढ़े 37 लाख रुपए की लागत से उद्घाटन गौरतलब है कि मंत्री जौड़ामाजरा ने 28 मई को गांव करहाली साहिब में सीचेवाल मॉडल के अनुसार साढ़े 37 लाख रुपए की लागत से छपड़ के नवीनीकरण, STP पर पाइपलाइन डालने का उद्घाटन भी किया। इससे जमीनी पानी की बचत होगी। साथ ही साफ हुआ पानी पंचायती जमीन को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार गांवों के विकास के लिए वचनबद्ध है। शहीद जवान को किया नमन कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा बीती 27 मई को समाना के गांव रंधावा जाकर सेना के शहीद जवान सहजपाल सिंह के परिवार से मिले थे। उन्होंने शहीद के मां-पिता को ढांढस बंधाते हुए मान सरकार द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि समूचा पंजाब और देश वीर सपूत सहजपाल सिंह को नमन कर रहा है। CM भगवंत मान ने भी शहीद जवान को नमन किया है।

Raid-In-The-Horticulture-Directors-Office-Of-Minister-Jodamajra-Instructed-The-Staff-To-Be-Punctual-Check-The-Records



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं