चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 5 इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और 66 मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन नियुक्त किए हैं। सीएम भगवंत मान ने इन नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें केवल जग्गोवाल को मलेरकोटला, बलजिंदर को माछीवाड़ा, सुभाष शर्मा को करतारपुर, राम कुमार मुकरी को नंगल और प्रदीप थिंद को सुल्तानपुर लोधी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा- -साथियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी को -रंगला पंजाब- टीम में -जी आया नूं-। कांग्रेसी विधायक खैहरा ने उठाए सवाल कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मान सरकार द्वारा इंमप्रूवमेंट ट्रस्ट और मार्केट कमेटियों के चेयरमैन की सूची पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार को आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी का चेयरमैन कमिक्कर सिंह को नियुक्त करने पर घेरा। खैहरा ने कहा कि कमिक्कर सिंह के खिलाफ कीरतपुर साहिब के पुलिस थाने में हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। इस आधार पर उन्होंने AAP सरकार पर क्रिमिनल को प्रमोट करने के आरोप लगाए।
5-Improvement-Trusts-In-Punjab-66-Market-Committee-Chairman-Appointed-Cm-Released-The-List-Said-Welcome-To-Rangla-Punjab-Team