यशपाल शर्मा, लुधियाना सतलुज क्लब में महंगी शराब का विवाद भले ही सोशल मीड़िया से शुरु हुआ, लेकिन अब ये पूरा मामला जांच के दायरे में आता दिखाई देने लगा है। क्लब के करीब आठ मैंबर्स की ओर से इस पूरे मामले में एक शिकायत डिप्टी कमिश्नर व क्लब की प्रेसीडेंट सुरभि मलिक को दे दी है और इस पूरे मामले की जांच लगाने की मांग की है। इस शिकायत पत्र में क्लब के तीन एग्जीक्यूटिव जिनमें क्लचरल सेक्रेटरी हरकेश मित्तल, बार सेक्रेटरी भूपिंदर देव, मैस सेक्रेटरी मनिंदर बेदी के नाम के साथ ये शिकायत डीसी को दी गई है। इस पत्र की शुरुआत में ही सोशल मीडिया व न्यूज पेपर में क्लब से संबंधित लगी खबरों से क्लब की साख गिराने का हवाला दिया गया है। इस शिकायत के पहले चार प्वाइंटस बार सेक्रेटरी भूपिंदर देव से संबंधित हैं। बात करें इस पूरे शिकायत पत्र का तो इसमें बताया गया है कि सतलुज व लोधी क्लब में एक ही वेंडर (एल-1) से शराब परचेज होती है, लेकिन इसके बावजूद क्लब में महंगें दामों पर शराब परोसी जा रही है। इस पत्र में ये भी बताया गया है कि इस शराब खरीद पर क्लब को कुछ पेटियां फ्री और बेहतरीन डिस्काउंट के साथ मिलती है, जिसकी दावा पुराने बार सेक्रेटरी भी करते रहे हैं। ऐसे में शराब परचेज में मिलने वाले ये फायदे अगर क्लब मैंबर्स को नहीं दिए जा रहे तो बात विचार की जानी चाहिए। वहीं शिकायत के पांचवा प्वाइंट पूरी तरह से क्लचरल सेक्रेटरी हरकेश मित्तल से संबंधित है और इसमें उनकी ओर क्लब का फैमिली हॉल एक फंक्शन को बुक करने के बावजूद दो महीने बाद इसकी बुकिंग फीस जमा करवाई गई, वो भी तब जब क्लब की महिला एग्जीक्यूटिव की ओर से इस बुकिंग की रसीद मांगे जाने पर ये पैसे जमा करवाए गए। इसके साथ साथ साथ क्लचरल सेक्रेटरी की पत्नी की ओर से गिफट तैयार करवा अपने घर ले जाने वाले मामले का जिक्र भी इस शिकायत में किया गया है। वहीं इसमें क्लब की ओर से करवाई गई गुरदास मान नाइट के एवज में कईं कपंनियों से स्पांसरशिप के नाम पर लाखों रुपए एकत्र किया गया, लेकिन सरकारी खातों में ये पैसे अभी तक नहीं आए दिखाए गए हैं। वहीं शिकायत छठे व अंतिम प्वाइंट में मैस सेक्रेटरी मनिंदर सिंह बेदी की ओर से क्लब केटरर्र को फायदा पहुंचाने को फूड के दाम 70 फीसदी तक बढ़ाने के आरोप भी इस शिकायत पत्र में दिए गए है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि क्लब का खाना बेहतर नहीं है और इससे कम रेट पर बाहर अच्छा खाना मिल जाता है, इसलिए मैंबर्स क्लब में खाने को नहीं आ रहे। बात करें इस शिकायत पत्र में शिकायत करने वालों की तो इनमें निर्दोष कपूर, पूर्व जरनल सेक्रेटरी संजय अरोड़ा, पूर्व स्पोर्टस सेक्रेटरी विवेक शर्मा, मानव कुंद्रा, अनिल सूद, पकंज, कुनाल गोयल, पूर्व कौंसलर कृषण खरबंदा के नाम शामिल हैं। ----------- हरकेश मित्तल मिल चुके हैं डीसी से सोशल व प्रिंट मीडिया में ये पूरा विवाद खड़ा होने के बाद क्लचरल सेक्रेटरी हरकेश मित्तल उक्त मामले में डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक को भी मिल आए हैं और उन्होंने अपनी सफाई में कईं बातें कही हैं। उन्होंने अपने पर लगे आरोपों को निराधार बताया है और कुछ लोगों को उन्हें बदनाम करने की बात डीसी से कही है। लेकिन अब उक्त मामले को लेकर आई लिखित शिकायत और क्लब में प्रोग्राम करवाने वाली महिला के मोबाइल चैट बाहर आने के बाद अब ये मामला पूरी तरह से गर्माता दिखाई देने लगा है। वहीं एग्जीक्यूटिव नीलम सग्गड़ की ओर से खोला गया मोर्चा भी हरकेश मित्तल को मुशकिल में ड़ाल सकता है।
Members-Complained-To-The-Deputy-Commissioner-Regarding-Sutlej-Club-Dispute