September 19, 2026 07:34:14
भरत इंद्र चहल को हाईकोर्ट से राहत नहीं:अग्रिम जमानत देने से इनकार; विजिलेंस को स्टेटस रिपोर्ट जमा कर

भरत इंद्र चहल को हाईकोर्ट से राहत नहीं:अग्रिम जमानत देने से इनकार; विजिलेंस को स्टेटस रिपोर्ट जमा कराने के आदेश

Jun3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार भरत इंद्र चहल को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। कोर्ट ने विजिलेंस को आदेश दिया कि वे इस पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट जमा कराए, उसके बाद FIR दर्ज करने का फैसला लिया जाएगा। जस्टिस राज मोहन सिंह ने भरत इंद्र चहल को कहा कि वह विजिलेंस के सामने पेश होकर जो भी रिकॉर्ड हैं वह अधिकारियों को जमा कराएं। इससे पहले भरत इंद्र चहल को विजिलेंस ने सम्मन भेजकर 15 मार्च को भी तलब किया था। विजिलेंस द्वारा उनके तवक्कली मोड़ स्थित घर जाकर सिक्योरिटी गार्ड्स को सम्मन सौंपे थे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने विजिलेंस टीम से भरत इंदर चहल के घर आने पर उन्हें समन सौंप दिए जाने की बात कही गई थी। घर और पैलेस के बाहर नोटिस लगे विजिलेंस चहल के घर और पैलेस के बाहर नोटिस भी लगा चुकी है, लेकिन टीम की कार्रवाई के बावजूद चहल जांच में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे थे। वह इस बार भी जांच टीम के समक्ष पेश होंगे या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। चहल की प्रॉपर्टी की पैमाइश की पटियाला विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम भरत इंद्र सिंह चहल की संपत्तियों की फिजिकल जांच भी कर चुकी है। टीम पटियाला-सरहिंद रोड स्थित उनके मैरिज पैलेस और शॉपिंग मॉल की पैमाइश की जा चुकी है। इस दौरान सामने आई खामियों के बाद विजिलेंस टीम द्वारा चहल को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

No-Relief-To-Bharat-Indra-Chahal-From-The-High-Court-Refusal-To-Grant-Anticipatory-Bail-Order-To-Submit-Status-Report-To-Vigilance



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं