September 17, 2026 21:55:46
पंजाब के मंत्री कटारूचक्क की बढ़ सकती मुश्किलें:गवर्नर विवादित वीडियो मामले में चीफ जस्टिस को लिख सक

पंजाब के मंत्री कटारूचक्क की बढ़ सकती मुश्किलें:गवर्नर विवादित वीडियो मामले में चीफ जस्टिस को लिख सकते हैं पत्र; Cbi जांच की मांग

Jun4,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विवादित वीडियो के मामले में गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित CBI जांच या चीफ जस्टिस को खुद संज्ञान लेने बारे पत्र लिख सकते हैं। नतीजतन मामले की जांच पंजाब सरकार के दायरे से बाहर निकल जाएगी। गवर्नर को 7-8 जून को बॉर्डर एरिया का दौरा करना है। सूत्रों के अनुसार वह इससे पहले CBI जांच या चीफ जस्टिस को पत्र लिखने की कार्रवाई कर सकते हैं गवर्नर मंत्री कटारूचक्क के मामले को संगीन बता चुके हैं। वह CM भगवंत मान को कटारूचक्क के खिलाफ कार्रवाई बारे दो बार सिफारिश भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्षी दल के नेताओं द्वारा भी मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। नेता विपक्ष बाजवा ने की CBI जांच की मांग कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दो दिन पहले ही पंजाब गवर्नर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कटारूचक्क मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। साथ ही यह भी लिखा है कि गवर्नर बीएल पुरोहित इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिखें, ताकि वह खुद संज्ञान ले सकें। यदि ऐसा होता है तो पंजाब में AAP की मान सरकार की परेशानी बढ़ सकती है। फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया सच कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित को शिकायत के साथ वीडियो दी। गवर्नर द्वारा वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए उसकी फोरेंसिक जांच कराई गई। इसके बाद वीडियो से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं किए जाने की बात सामने आई। साथ ही वीडियो में दिखने वाले सभी किरदार भी सही होने की जानकारी सामने आई। कटारूचक्क ने मानहानि की दी चेतावनी कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मामले में मानहानि की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

Punjab-Minister-Kataruchaks-Problems-May-Increase-Governor-May-Write-A-Letter-To-The-Chief-Justice-In-The-Controversial-Video-Case-Demand-For-Cbi-Inquiry



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं