September 19, 2026 00:13:58
पूर्व Cm चन्नी को घेरने की तैयारी: भांजे हनी सिंह के जरिए साधा निशाना; विजिलेंस ने Vvip सुविधाओं की

पूर्व Cm चन्नी को घेरने की तैयारी: भांजे हनी सिंह के जरिए साधा निशाना; विजिलेंस ने Vvip सुविधाओं की रिपोर्ट Dgp कार्यालय से मांगी

Jun8,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भांजे हनी सिंह के जरिए निशाना लगाने की तैयारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति की जांच के बाद अब चन्नी पर पद का दुरुपयोग करते हुए खुद के भांजे को बिना किसी संवैधानिक पद के सरकारी सुविधाएं देने के आरोप लग रहे हैं। विजिलेंस की टीम ने DGP पंजाब कार्यालय से हनी सिंह को दी सुरक्षा की रिपोर्ट तलब की है।  मिली जानकारी के अनुसार चन्नी के मुख्यमंत्री रहते हुए भांजे हनी सिंह को 18 से 22 कमांडो मिले हुए थे, जो हर समय उसके पास ही रहा करते थे। इतना ही नहीं, उसका सीएम निवास व कार्यालय में काफी अधिक आना-जाना था। मोहाली के 70 सेक्टर स्थित होमलैंड टाउनशिप में भी हनी सिंह ने घर ले रखा था। जहां उसे पूरी सुरक्षा प्रदान की गई थी। विजिलेंस को इसके वीडियो क्लिप भी मिले हैं। बिना संवैधानिक पद के कैसे मिली सुरक्षा नियमों के अनुसार स्पष्ट है कि बिना किसी संवैधानिक पद या किसी तरह की कॉर्पोरेशन या बोर्ड के चेयरमैन या किसी अन्य महत्वपूर्ण पद पर न होते हुए विशेष सुरक्षा प्रदान करना पुलिस के मापदंडों के खिलाफ है। ऐसे में हनी सिंह को सुविधाएं देने के लिए किसने आदेश जारी किए और निर्देश कहां से आए थे। विजिलेंस इसकी जांच करना चाहती है।

Preparations-To-Surround-Former-Cm-Channi-Targeted-Through-Nephew-Honey-Singh-Vigilance-Asked-For-Report-Of-Vvip-Facilities-From-Dgp-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं