September 18, 2026 02:07:23
पंजाबी सिंगर शैरी मान छोड़ सकते गायकी:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, लिखा- आने वाली ऐल्बम आखिरी, प्यार द

पंजाबी सिंगर शैरी मान छोड़ सकते गायकी:सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, लिखा- आने वाली ऐल्बम आखिरी, प्यार देने के लिए शुक्रिया

Jun9,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाबी गायक शैरी मान म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा कह सकते हैं। इसकी चर्चा उनकी पोस्ट के बाद शुरू हो गई है। शैरी मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली। जिसमें उन्होंने लिखा था कि -यार अणमुल्ले- ऐल्बम को अभी तक प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। आने वाली ऐल्बम आप सबके लिए आखिरी और अच्छी ऐल्बम होगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि आज तक उन्हें जो भी प्यार उनके फैंस से मिला उसका शुक्रिया। इस मैसेज के बाद ही अटकलें लगनी शुरू हो गई कि शैरी मान शायद गायकी से संन्यास लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री को को अलविदा कहने जा रहे हैं। 15-20 दिनों में रिलीज हो जाएगी ऐल्बम शैरी मान ने अपनी ऐल्बम यार अणमुल्ले की सफलता पर फैंस का आभार जताते हुए लिखा है उनकी नई ऐल्बम 15 से 20 दिनों में रिलीज हो जाएगी। साथ ही लिखा कि इससे पहले हम अपने हर एक गाने की आखिरी झलक को सभी के साथ शेयर करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने मैसेज में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा है, सिर्फ इशारा किया है। सिविल इंजीनियर सुरिंदर सिंह मान ने चुनी गायकी बहुत कम लोगों को पता होगा कि पंजाबी सिंह शैरी मान का असली नाम सुरिंदर सिंह मान है। सुरिंदर सिंह मान ने सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री कर रखी है। गाने का शुरू से शौक था तो उन्होंने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्लीट करने के बाद अपनी लाइन में जाने की बजाय म्यूजिक इंडस्ट्री को चुना। शैरी मान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करते हुए पहली ऐल्बम यार अणमुल्ले साल 2010 दिसंबर में रिलीज की थी। शैरी मान के कई चर्चित गाने यार अणमुल्ले, चंडीगढ़ वालिये, लाके तिन पैग वल्लिये, होस्टल वाला कमरा आदि आज भी फैंस की जुबान पर हैं।

Punjabi-Singer-Sharry-Mann-May-Quit-Singing-Posted-On-Social-Media-Wrote-Upcoming-Album-Last-Thank-You-For-Giving-Love



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं