September 19, 2026 02:10:09
Aap विधायक माणूके पर Nri महिला ने लगाए कोठी कब्जाने के आरोप, राज्य सरकार व पुलिस को शिकायत

Aap विधायक माणूके पर Nri महिला ने लगाए कोठी कब्जाने के आरोप, राज्य सरकार व पुलिस को शिकायत

Jun9,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके पर NRI महिला ने कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने MLA माणूके के खिलाफ एसएसपी, मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी है। अमरजीत ने कहा- वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर MLA माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है। उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है। महिला के विधायक पर झूठा पर्चा कराने की धमकी के लगाए आरोप मामले का पता चलने पर उसने MLA माणूके से बात की तो उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मुझे किसी का कोई डर नहीं है। सरकार हमारी है और पुलिस हमारी है। अमरजीत ने बताया कि वह बुजुर्ग है उन्हें उनके मकान में दाखिल होने से रोका जा रहा है। धमकियां दी जा रही है कि उसने मकान नहीं छोड़ा तो झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। अमरजीत ने आरोप लगाया कि MLA माणूके ने माल विभाग की सहमति लेकर उनसे बिना पूछे मकान पर कब्जा कर लिया। माणूके ने कहा किराए पर है कोठी इस मामले में विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि उन्होंने ये कोठी किराए पर ली है। अब NRI अमरजीत कौर ने इस पर मालिकाना हक जताया है। तब सामने आया कि जो 2 व्यक्ति इस कोठी पर मालिकाना हक जता रहे थे, उन्होंने भी SSP जगराओं को शिकायत देकर जांच की मांग की है। वह मीडिया को सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि इन दोनों मालिकों में से अगर NRI महिला मालिक होगी तो जब कहेंगे, चाबी सौंप देंगी। सुखबीर बादल ने कहा विधायक पर हो केस शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि NRI की कोठी पर कब्जा करने वाली विधायक सरबजीत कौर माणूके पर तुरंत केस दर्ज होना चाहिए। पंजाब पुलिस मामले को दबा कर बैठी है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो NRI भाईचारे में गलत संदेश जाएगा कि पंजाब में उनकी जायदादें सुरक्षित नहीं है। महिला अमरजीत कौर ने पंजाब DGP और CM भगवंत सिंह मान को केस कार्रवाई के लिए देरी का कारण बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सरकार को NRI की भलाई की कोई चिंता नहीं है। SSP नवनीत बैंस ने महिला ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कल शिकायत भेजी है। SP-D मामले की जांच कर रहे हैं।

Nri-Woman-Accuses-Aap-Mla-Manuke-Of-Encroaching-Kothi-Complains-To-State-Government-And-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं