डेस्क, लुधियाना ताजपुर रोड पर पंजाब डायर्स एसोसिएशन के डायरेक्टर्स और ईट भटठा एसोसिएशन के नुमाइंदों के बीच एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग का अहम इश्यू डाइंगों से निकलने वाली राख को ईटटों के बनाने में इस्तेमाल किया जाना रहा, तांकि इंवायरमेंट को बेहतर बनाए जा सके व आम पब्लिक को भी सड़क पर चलते राख की दिक्कत पेश न आए। इस बैठक में इस पूरे मुददे पर पाजिटिव ढंग से बातचीत चली। पीडीए से इस मीटिंग की अगुवाई प्रधान अशोक मक्कड़, बब्बू जिंदल व सचिव बॉवी जिंदल की ओर से अगुवाई की गई। जबकि ईट भटटा एसोसिएशन से उनके चेयरमैन अश्वनी शर्मा, प्रधान रमेश मोही व वाइस प्रधान लाडी कटाणी मौजूद थे। इस मीटिंग में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि ईट भटटा एसोसिएशन सर्व सम्मति से सभी तरह की डाइंगों की राख उठाएगा और इसके एवज में जल्द एक कांट्रेक्ट भी किया जाएगा, जिसमें सभी शर्तों को तय कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कमल चौहान, गुरप्रीत सिंह, विमल नारंग, हरदीप सिंह, साहिबजीत सिंह, जसप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
Brick-Kiln-Owners-Will-Pick-Up-Ash-From-The-Dyeings-Of-Tajpur-Road