September 18, 2026 04:24:12
पंजाब बॉर्डर एरिया में Cctv कैमरों के लिए 20 करोड़:ड्रोन से बरामदगी कराने पर एक लाख इनाम; Ssf के लिए

पंजाब बॉर्डर एरिया में Cctv कैमरों के लिए 20 करोड़:ड्रोन से बरामदगी कराने पर एक लाख इनाम; Ssf के लिए 29.5 करोड़

Jun12,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब CM भगवंत मान ने राज्य के बॉर्डर एरिया में CCTV कैमरे लगाने के लिए 20 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा बॉर्डर एरिया से हथियार व नशीले पदार्थ ले जाते ड्रोन की बरामदगी के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। CM मान द्वारा पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए नोडल अधिकारी ADGP ट्रैफिक एएस रॉय को बनाया गया है। IGP हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि CM मान ने प्रारंभिक तौर पर सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए 29.5 करोड़ रुपए आरक्षित किए हैं। इस फोर्स के लिए कुल 144 व्हीकल खरीदे जाएंगे, जो अपराधियों की धरपकड़ करने में सक्षम हों। 144 व्हीकल में तेज स्पीड के लिए 116 इसुजू और 28 स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी जाएंगी। 11 महीने में बरामद ड्रग्स व गिरफ्तार आरोपी IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि बीते 11 महीने में पंजाब में ड्रग्स के कुल 11,147 केस दर्ज किए गए। इनमें कुल 14,952 आरोपी गिरफ्तार किए। कॉमर्शियल क्वांटिटी के दर्ज 1313 केसों में 2132 बड़े तस्कर गिरफ्तार किए। मीडियम क्वांटिटी के 8419 केस और स्मॉल क्वांटिटी के 1411 केस दर्ज किए गए हैं। बताया कि सबसे अधिक केस फिरोजपुर, फिर पटियाला और तीसरे नंबर पर अमृतसर कमिश्नरेट में दर्ज किए गए हैं। कॉमर्शियल क्वांटिटी के सबसे अधिक केस पटियाला में 106, SAS नगर में 90 और तरन तारन में 74 केस दर्ज किए गए हैं। नशीले पदार्थ की बरामदगी IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 1135 किलो हेरोइन बरामद की। इसमें पंजाब के अंदर से 987 किलो और 147.5 किलो हेरोइन की बरामदगी गुजरात और महाराष्ट्र से की गई। अफीम 730 किलो, भुक्की 350 क्विंटल, चरस 40 किलो, गांजा 840 किलो बरामद किया है। मेडिकल ड्रग्स की भी 62 लाख 49 हजार 616 यूनिट पकड़ी। इसके अलावा ड्रग मनी के रूप में 11 करोड़ 83 लाख 25 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। ड्रग्स मामले के भगौड़े आरोपी गिरफ्तार IGP गिल ने बताया कि ड्रग्स मामलों के भगौड़ों की धरपकड़ के लिए चलाई विशेष मुहिम के तहत 906 आरोपी गिरफ्तार किए गए। बीते तीन महीने में कुल 2678 केस दर्ज कर कुल 3592 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कॉमर्शियल क्वांटिटी की 351 केस दर्ज किए गए और इनमें 374 किलो हेरोइन, 266 किलो अफीम, 81 क्विंटल भुक्की, 254 किलो गांजा और 12 लाख 56 हजार 573 मेडिकल ड्रग्स बरामद की गई। ड्रग मनी के रूप में एक करोड़ 39 लाख रुपए बरामद किए गए। कुल 817 वाहन बरामद हुए। बीते तीन महीने में 172 भगौड़े आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।

20-Crores-For-Cctv-Cameras-In-Punjab-Border-Area-One-Lakh-Reward-For-Recovery-From-Drone-29-5-Crores-For-Ssf



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं