September 18, 2026 23:21:26
पंजाब में गवर्नर और सरकार की लड़ाई:पुरोहित की स्पीकर को चिट्‌ठी; काम पूछे, कहा- करना कुछ नहीं तो सेशन

पंजाब में गवर्नर और सरकार की लड़ाई:पुरोहित की स्पीकर को चिट्‌ठी; काम पूछे, कहा- करना कुछ नहीं तो सेशन की क्या जरूरत

Jun19,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा सेशन के संबंध में राज्य सरकार और गवर्नर के बीच चलती आ रही खींचतान इस बार भी जारी है। क्योंकि पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा अब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को दूसरी चिट्‌ठी लिखी गई है। गवर्नर BL पुरोहित द्वारा लिखी इस चिट्‌ठी में कहा गया है कि जब करने को कुछ नहीं है, तो सेशन बुलाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि जो काम आप इस सेशन में करना चाहते हो, उसे अगले विधानसभा सेशन में भी किया जा सकता था। ऐसे में यह सेशन बुलाने की जरूरत नहीं थी। पंजाब गवर्नर BL पुरोहित और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के बीच चिट्‌ठी भेजने और जवाब देने का दौर लगातार जारी है। स्पीकर ने गवर्नर को पहली चिट्‌ठी का भेजा जवाब गौरतलब है कि इससे पहले गवर्नर द्वारा पहली चिट्‌ठी में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से विधानसभा सेशन के दौरान होने वाले कामकाज की जानकारी मांगी गई थी। साथ ही किस कानून के तहत सेशन बुलाया गया, उस संबंधी जानकारी मांगी थी। स्पीकर संधवां द्वारा इसका जवाब भेज दिया गया था। कैबिनेट मीटिंग में गुरबाणी प्रसारण पर चर्चा गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा आज से 19-20 जून 2 दिवसीय पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन बुलाया गया है। इससे पहले CM भगवंत मान द्वारा कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की जा रही है। यह मीटिंग पंजाब सचिवालय में बुलाई गई है, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग संबंधी एजेंडा जारी नहीं किया गया है। लेकिन गुरबाणी के प्रसारण के लिए गुरुद्वारा एक्ट में जोड़े जाने वाली नई धारा समेत पंजाब संबंधी अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी है।

Battle-Of-Governor-And-Government-In-Punjab-Purohits-Letter-To-Speaker-Asked-For-Work-Said-If-There-Is-Nothing-To-Do-Then-What-Is-The-Need-Of-Session



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं