September 17, 2026 21:07:21
Dig इंदरबीर रिश्वतकांड में फंसे:10 लाख घूस मामले में नामजद, पूछताछ में गिरफ्तार Dsp ने उगला था नाम

Dig इंदरबीर रिश्वतकांड में फंसे:10 लाख घूस मामले में नामजद, पूछताछ में गिरफ्तार Dsp ने उगला था नाम

Jun29,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस यूनिट ने फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह को रिश्वत लेने के केस में नामजद किया है। इंदरबीर वर्तमान में आर्म्ड पुलिस जालंधर में तैनात हैं। हालांकि विजिलेंस द्वारा फिलहाल गिरफ्तारी संबंधी कोई कार्रवाई नहीं दी गई है। दरअसल, DIG इंदरबीर सिंह पर एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। भिखीविंड पुलिस ने 20 जून 2022 को नशा तस्कर को काबू किया था। उससे पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए। फिर भिखीविंड पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2022 को DSP लखबीर संधू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह का नाम सामने आने पर अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच मामले में आरोपी DSP लखबीर संधू समेत एक हेड कॉन्स्टेबल हीरा सिंह का नाम भी सामने आया था। फिलहाल विजिलेंस की जांच टीम तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। प्राप्त सूचना के अनुसार विजिलेंस द्वारा नशा तस्कर से रिश्वतकांड मामले में दर्ज दो केसों की जांच किए जाने की सूचना है। ऐसे में आगामी समय में किन्हीं अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि विजिलेंस द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी से 900 ग्राम अफीम की बरामदगी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज के SSP वरिंदर सिंह ने बताया कि थाना भिखीविंड में आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम अफीम का नशा बरामद किया गया था। इसके बाद केस में पिशोरा सिंह, निशान सिंह, हेड कांस्टेबल हीरा सिंह, रशपाल सिंह और DSP लखबीर सिंह को नामजद किया गया है।

Dig-Inderbir-Caught-In-Bribery-Case-Named-In-10-Lakh-Bribery-Case-Dsp-Arrested-During-Interrogation-Had-Exposed-His-Name



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं