September 17, 2026 22:54:57
इराक में फंसी महिला लौटी वापस:बोली- वहां गुलाम बनाया, भूखे रख काम कराया; मंत्री धालीवाल बोले- ठग ट्र

इराक में फंसी महिला लौटी वापस:बोली- वहां गुलाम बनाया, भूखे रख काम कराया; मंत्री धालीवाल बोले- ठग ट्रैवल एजेंट्स की लिस्ट बना रहे

Jul3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। इराक में फंसी पंजाबी युवती 10 महीनों के बाद पंजाब लौटी है। इसे वापस लाने के लिए NRI मंत्री कुलदीप धालीवाल ने काफी कोशिशें की और खुद युवती को रिसीव करने के लिए भी पहुंचे। कुलदीप धालीवल ने कहा कि ठग ट्रैवल एजेंट्स का डाटा तैयार किया जा रहा है, जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पीड़ित युवती ने बताया कि 10 महीने पहले अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट ने उसे इराक भेजा था। इराक पहुंचते ही उसे गुलाम बना लिया गया। उसका सारा पैसा और पासपोर्ट एजेंट ने रख लिया था। वहां उस पर जुल्म किए गए। कई बार तो खाना भी नहीं दिया जाता था और सिर्फ काम करवाया जाता था। उसने किसी तरह उसने अपने परिवार से संपर्क साधा और मंत्री धालीवाल के सहयोग से वह वापस आ सकी है। विदेश में फंसी युवतियों को लाने के प्रयास जारी
कुलदीप धालीवाल ने बताया कि सिर्फ यह युवती ही नहीं, कई अन्य भी इस समय विदेशों में फंसी हुई हैं। पंजाब सरकार उन्हें लाने के लिए भी प्रयास कर रही है। लेकिन जिन-जिन ठग एजेंट्स ने इन युवतियों को बाहर भेजा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ठग एजेंट्स नहीं सुधरे तो एक्शन होगा
मंत्री धालीवाल ने पंजाब के ठग ट्रैवल एजेंट्स को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी गतिविधियां बंद नहीं कीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के ठग ट्रैवल एजेंटों की सूची तैयार की जा रही है और यह 10 जुलाई 2023 को NRI विभाग की बैठक रखी

The-Woman-Trapped-In-Iraq-Returned-Said-Made-A-Slave-There-Made-Her-Work-By-Starving-Minister-Dhaliwal-Said-Making-A-List-Of-Thug-Travel-Agents



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं