September 17, 2026 21:55:33
पंजाब के पूर्वी मालवा में आज बारिश का अलर्ट:ब्यास-रावी का जलस्तर बढ़ा, भाखड़ा में बची 20 फीट की क्षमता

पंजाब के पूर्वी मालवा में आज बारिश का अलर्ट:ब्यास-रावी का जलस्तर बढ़ा, भाखड़ा में बची 20 फीट की क्षमता; शाहकोट में धुस्सी बांध टूटा

Jul11,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में मंगलवार की शुरुआत बारिश से राहत के साथ हुई। मौसम विभाग ने आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पूर्वी मालवा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वह भी सामान्य ही रहेगी। अमृतसर में रमदास के गांव घोनेवाल में रावी पार फंसे 210 किसानों को आर्मी की मदद से देर रात रेस्क्यू कर लिया गया, 90 लोगों को आज निकाला जाएगा। शाहकोट में दो जगह धुस्सी बांध टूट गया। शाहकोट के आसपास के गांवों में रात पानी आ गया। जिसके बाद NDRF ने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पटियाला जिला प्रशासन रात भर बाढ़ ग्रस्त एरिया में सतर्क रहा। वहीं, भाखड़ा बांध में भी फिलहाल 20 फीट की क्षमता ही बची है। अगर पानी का स्तर बढ़ता गया तो यह पंजाब के लिए और चिंताजनक को जाएगा। इसके बाद माझा और दोआबा में भी बाढ़ के हालात बन जाएंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि भाखड़ा बांध फिलहाल 1621 फीट पर है। पिछले दो दिनों में जल स्तर लगभग 20 फीट बढ़ गया है। गेट का लेवल 1645 फीट है। अभी 20 फीट और पानी स्टोर करने की क्षमता है। अगर इसमें पानी छोड़ा गया तो लुधियाना के सतलज बेल्ट और अन्य जिलों सहित आनंदपुर साहिब और रोपड़ में जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। वहीं, देर रात पटियाला में जिला प्रशासन अलर्ट पर रहा। डीसी खुद सड़कों पर उतरी और बाढ़ ग्रस्त इलाकों में मदद पहुंचाई। देर रात, तरनतारन के हरिके हैड के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद पानी 30 के करीब गांवों में आ गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि अभी हालात काबू में हैं।

Rain-Alert-In-East-Malwa-Of-Punjab-Today-Water-Level-Of-Beas-Ravi-Rises-Capacity-Of-20-Feet-Left-In-Bhakra-Dhussi-Dam-Breached-In-Shahkot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं