September 18, 2026 00:31:53
पंजाब में ब्यास-सतलुज में बढ़ेगा जलस्तर:पौंग डैम से आज 20 हजार और भाखड़ा से कल 35 हजार क्यूसेक पानी छो

पंजाब में ब्यास-सतलुज में बढ़ेगा जलस्तर:पौंग डैम से आज 20 हजार और भाखड़ा से कल 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा

Jul12,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में आज और कल यानि गुरुवार को ब्यास व सतलुज नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, भाखड़ा बांध प्रबंधन ने अगले दो दिन पौंग डैम व भाखड़ा बांध से तकरीबन 55 क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला किया है। ब्यास के आसपास के इलाकों में अभी चिंता की स्थिति नहीं है, लेकिन जब सतलुज में पानी छोड़ा गया तो निचले इलाकों में दिक्कत हो सकती है। चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मालवा में सामान्य बारिश और गुरुवार को पूरे पंजाब में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। अगर समान्य से बारिश अधिक हुई तो पश्चिमी मालवा में दिक्कत आ सकती है। जारी चेतावनी के अनुसार पौंग डैम से आज सुबह 10 बजे 20 हजार क्यूसेक और भाखड़ा बांध से गुरुवार को सुबह 10 बजे 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है। ब्यास में शहनेहर बैराज डैम से छोड़ा जाएगा पानी
पौंग डैम से शाहनेहर बैराज डैम में पानी छोड़ा जा सकता है। इसकी अधिकतम जल वहन क्षमता 11500 क्यूसेक है, लेकिन यहां 8500 क्यूसेक पानी अतिरिक्त छोड़ा जाएगा। जिसके बाद शाहनेहर बैराज डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। हालांकि, यहां अभी घबराने की जरूरत नहीं है। ब्यास में अभी भी 80 हजार क्यूसेक पानी को स्टोर करने की क्षमता है। लेकिन इसके बावजूद संबंधित जगहों पर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। सतलुज में जलस्तर बढ़ने से बढ़ेगी चिंता
भाखड़ा डैम टरबाइनों के माध्यम से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने जा रहा है। गुरुवार को डैम सतलुज में पानी का बहाव बढ़ाएगा। भाखड़ा से वर्तमान में 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए यहां 16 हजार क्यूसेक पानी अतिरिक्त छोड़ा जाएगा। भाखड़ा प्रबंधन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पानी को नंगल बांध से नीचे की और छोड़ना होगा। इसमें नक्कियां और लोहंड एस्केप और रोपड़ थर्मल प्लांट से निकलने वाले पानी सहित सतलुज नदी में कुल पानी लगभग 30 हजार क्यूसेक छोड़ा जाना है। इसके अलावा भाखड़ा और नंगल बांध के बीच स्थानीय खड्डों के कारण छोटी अवधि के लिए नंगल बांध के बहाव क्षेत्र में लगभग 5,000 क्यूसेक की वृद्धि हो सकती है, जो वर्षा के कारण नंगल तालाब में गिरती हैं। भाखड़ा मेन लाइन व नंगल हाइडल चैनल के अचानक बंद होने व टूट जाने के कारण, पंजाब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए निचली नहर में निश्चित अवधि के लिए लोहंड के बहाव क्षेत्र में पानी को 30 हजार क्यूसेक से ऊपर बढ़ाना पड़ सकता है। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल और नंगल हाइडल चैनल के गेट खोलने में दिक्कत या अन्य किसी खराबी के कारण उभरती स्थिति पर काबू पाने के लिए छोटी अवधि के लिए सतलुज नदी में नंगल के डाउनस्ट्रीम में डिस्चार्ज बढ़ सकता है।

Water-Level-Will-Increase-In-Beas-Sutlej-In-Punjab-20-Thousand-Cusecs-Of-Water-Will-Be-Released-From-Pong-Dam-Today-And-35-Thousand-Cusecs-From-Bhakra-Tomorrow



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं