September 19, 2026 06:31:20
पंजाब में 11 मौतें, 5 लोग लापता: फिरोजपुर बॉर्डर जलमग्न, पाकिस्तान में बांध टूटा; 14 जिलों पर बाढ़ का

पंजाब में 11 मौतें, 5 लोग लापता: फिरोजपुर बॉर्डर जलमग्न, पाकिस्तान में बांध टूटा; 14 जिलों पर बाढ़ का असर

Jul12,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में बने बाढ़ के हालातों के बीच 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से फरीदकोट में 3, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब व मोहाली में 2-2 और होशियारपुर व नवांशहर में 1-1 की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 5 लोग लापता भी हैं, जिन्हें खोजने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान 12 लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पंजाब सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बाढ़ का असर 14 जिले में पहुंच चुका है। इस दौरान संगरूर में 1 हजार एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। वहीं, पंजाब सरकार के आवेदन पर भाखड़ा बांध का पानी अभी अगले तीन दिन तक नहीं छोड़ा जाएगा। पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत बैंस ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि भाखड़ा प्रबंधन से इसे लेकर बातचीत की है और अगले तीन दिनों तक भाखड़ा बांध अतिरिक्त पानी को नहीं छोड़ेगा। बॉर्डर पर भी भरा पानी पाकिस्तान में सरहद के पास में बना एक बांध टूट जाने के बाद फिरोजपुर बॉर्डर में पानी भर गया है। फिरोजपुर सरहद के पास बने गांवों में पानी घुस गया है। जिस कारण सैकड़ों एकड़ में लगाई गई फसल भी तबाह हो गई है। कोटकापुरा में गिरा घर वहीं, पंजाब के कोटकपूरा में बारिश के कारण घर गिर गया। जिसमें दबने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई है। पौंग डैम के फ्लड गेट आज खोल दिए गए हैं। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कुल 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है, जो रात तक गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन तक पहुंच सकता है।

11-Deaths-In-Punjab-5-People-Missing-Ferozepur-Border-Submerged-Dam-Broken-In-Pakistan-Flood-Effect-On-14-Districts



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं