लुधियाना। भाखड़ा ब्यास बांध प्रबंधन की तरफ से अगले तीन दिनों तक पानी ना छोड़ने के फैसले के बाद राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन रात के समय भी जारी रहा। बाढ़ के कारण 14 जिलों के 1058 गांव प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा रोपड़ जिले में हालात खराब हैं। वहीं चंडीगढ़ से मनाली गई PRTC की बस के अवशेष ब्यास से मिल गए हैं। बस में ड्राइवर की लाश भी मिली है, लेकिन बस का कंडक्टर लापता है। इसके साथ ही फिरोजपुर में सतलुज नदी पर बना हजारे वाला पुल बह गया है। पूरे पंजाब में होगी रुक रुक बारिश मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे पंजाब में रुक-रुक कर बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार में कमी आ सकती है, लेकिन इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच कुछ ऐसे चेहरे सामने आए हैं, जो किसी हीरो से कम नहीं है। NDRF, SDRF, आर्मी, BSF को तो सभी उनके काम के लिए सलाम कर रहे हैं, लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसे चेहरे सामने आ रहे हैं, जो इस आपदा में लोगों को बचाना अपना फर्ज समझ रहे हैं। एसडीएम कूदे बहते पानी में एसडीएम खमाणों संजीव कुमार ने अपना कर्तव्य समझते हुए 6 घंटे से फंसे एक व्यक्ति को पानी से निकाला। यह घटना सरहिंद की बताई जा रही है। संजीव कुमार ने एक व्यक्ति को बाढ़ में फंसे देखा तो उन्होंने किसी को आदेश देने की जगह खुद ही पानी में छलांग लगा दी। तकरीबन 400 मीटर तक वह खुद तैर कर गए और व्यक्ति को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला।
Bridge-Built-On-Sutlej-River-Washed-Away-In-Punjab-1058-Villages-In-14-Districts-Affected-By-Floods-Body-Of-Missing-Prtc-Bus-Driver-Found