September 17, 2026 22:54:42
सतलुज दरिया में Cm मान की नाव डगमगाई, सांसद ने संभाली, सीएम बोले- रात तक 2 फुट घटेगा पानी

सतलुज दरिया में Cm मान की नाव डगमगाई, सांसद ने संभाली, सीएम बोले- रात तक 2 फुट घटेगा पानी

Jul14,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नाव जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान झुक गई। उनके साथ राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल भी थे। ज्यादा लोग सवार होने के कारण नाव जब पानी के बहाव के बीच पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। किश्ती पानी में इधर-उधर डोलने लगी। संत सीचेवाल ने एकदम से नाव को दोबारा फिर से नियंत्रण में कर लिया। इसी दौरान बाहर एकदम हो-हल्ला मच गया। इससे पहले भगवंत मान शाहकोट के गिद्दड़पिंडी (लोहियां) में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने DC विशेष सारंगल से बाढ़ग्रस्त इलाकों में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। बोट के माध्यम से गांव के लोगों से मिलने पहुंचे भगवंत मान ने ऊंची जगह पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके 32 दांत हैं, उनके मुंह से सच ही निकलता है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज रात 10 बजे तक 2 फुट पानी घट जाएगा। साथ ही लोगों की धान की रोपी गई फसल भी बच जाएगी। यदि फसल न बची को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने पनीरी तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि किसानों को घर द्वार पर धान की पनीरी पहुंचाई जाएगी और धार की रोपाई दोबारा फिर से करेंगे। उन्होंने अपने साथ आए राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल का नाम लेते हुए कहा कि बाबा जी ने भी कहा कि यदि रात तक पानी कम हो गया तो धान की फसल बच जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार आपकी है और हमेशा आपके साथ खड़ी है।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की हौसला अफजाई भी की। उन्होंने लोगों को हल्लाशेरी दी कि हम उन गुरुओं की संताने हैं जिन्होंने इस कुर्बानियां दी हैं। पंजाबी अपने ऊपर आई मुसीबत से तो लड़ते ही हैं साथ ही यदि दूसरों पर आई मुसीबत में उनका साथ देते हैं। उन्होंने कहा कुदरत की मार थी। सब ठीक हो जाएगी। उन्होंने वह उनका ही भाई बेटा है। वह उनके साथ हैं। इस पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सांसदों, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गिद्दड़पिंडी में हाईवे पर बने पुल पर भी गए और वहां से सारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र देखा। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने हाईवे के पुल से ही मुख्यमंत्री को रेलवे का वह पुल भी दिखाया जिसके नीचे की गाद-मिट्टी मंडाला में धुस्सी बांध टूटने कारण बनी। जिससे सारा इलाका पानी में डूब गया।

Cm-Manns-Boat-Wobbles-In-Sutlej-River-Mp-Took-Over-Cm-Said-Water-Will-Decrease-By-2-Feet-By-Night



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं