September 19, 2026 00:13:55
Mla ने लोगों के साथ मिल धुस्सी बांध तुड़वाया, बोले- मेरे क्षेत्र में गांवों के डूबने का खतरा, जिला प्

Mla ने लोगों के साथ मिल धुस्सी बांध तुड़वाया, बोले- मेरे क्षेत्र में गांवों के डूबने का खतरा, जिला प्रशासन बेखबर

Jul15,2023 | Enews Team | Kapurthala

कपूरथला। कपूरथला जिले के क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को JCB मशीन से तोड़ दिया। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग और स्थानीय पुलिस को सचेत किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े। विधायक राणा इंद्र प्रताप के अनुसार, उनके क्षेत्र में बाढ़ के पानी से लोग खतरे में हैं और प्रशासन बेखबर है। विधायक की इस हरकर पर सुलतानपुर लोधी SDM चंद्राज्योति ने कहा कि वह जांच कर ही कुछ बता सकती हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह आहली ने धुस्सी बांध को तोड़ना गलत बताया है। बांध सरकारी है। प्रशासन की मंजूरी के बिना तोड़ना गैर-कानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बांध तोड़ने वाले विधायक तथा उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बांध तोड़ बाढ़ का पानी भेजा वापिस बता दें कि विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह कल ही कनाडा से वतन लौटे हैं। आते ही वह अपने क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंच गए। 8 गांवों के निवासियों ने उनको बाढ़ के पानी से आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया, जिसके बाद विधायक ने ड्रेनेज विभाग को सूचित किया कि धुस्सी बांध को तोड़ा जाए, ताकि बाढ़ का पानी वापस सतलुज दरिया से होते हुए हरिके हेड वर्कस की ओर चला जाए। प्रशासन ने कहा करेगें जांच ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बांध तोड़ने के लिए प्रशासन की परमिशन लेनी पड़ती है। इसके बाद विधायक ने गांव निवासियों तथा अपने वर्करों को बांध तोड़ने के लिए कह दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन पुलिस की एक नही चली और बांध को JCB मशीन से तोड़ दिया गया। DC कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं मिली। वह XEN ड्रेनेज विभाग से रिपोर्ट मंगवा कर ही कुछ बता सकते हैं।

Congress-Mla-Broke-The-Dhussi-Dam-Together-With-The-People-Said-There-Is-A-Danger-Of-Drowning-Of-Villages-In-My-Area-The-District-Administration-Is-Unaware



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं