September 18, 2026 23:21:29
पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा की सेहत ज्यादा खराब होने पर डीएमसी कराया दाखिल, वेंटिलेटर पर रखा

पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा की सेहत ज्यादा खराब होने पर डीएमसी कराया दाखिल, वेंटिलेटर पर रखा

Jul15,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले कई दिनों से दीप अस्पताल में उपचाराधीन सुरिंदर शिंदा की हालत ज्यादा खराब होने की सूचना मिली है। जिसके चलते उन्हें डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार डीएमसी में सुरिंदर शिंदावेंटिलेटर पर हैं। जहां उनके परिवार वाले और प्रशंसक सुरिंदर शिंदा की अच्छी सेहत के लिए अरदास कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों का भी प्रयास है कि शिंदा की रिकवरी जल्द हो जाए। सुरिंदर शिंदा की सेहत पहले ठीक थी। कुछ दिनों पहले औरीसन अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद अचानक इन्फेक्शन बढ़ गया था। इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिसके बाद शिंदा को दीप अस्पताल भर्ती कराया गया था। अब उन्हें डीएमसी भर्ती कराया गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के कई सिंगर पहुंचे मिलने सुरिंदर शिंदा की हालत खराब होने की सूचना के बाद उन्हें मिलने के लिए कई मशहूर चेहरे अस्पताल आ चुके हैं। सांसद व गायक हंसराज हंस, बब्बू मान, हौबी धालीवाल समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अस्पताल में भर्ती सुरिंदर छिंदा का हाल जाना था।

Punjabi-Singer-Surinder-Shinda-Admitted-To-Dmc-Due-To-Deteriorating-Health-Kept-On-Ventilator

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं