September 18, 2026 04:24:15
पंजाब में कल से स्कूल खोलने पर लगी शर्तें:शिक्षामंत्री बोले- Dc करेंगे छुट्‌टी; रणजीत सागर डैम का जल

पंजाब में कल से स्कूल खोलने पर लगी शर्तें:शिक्षामंत्री बोले- Dc करेंगे छुट्‌टी; रणजीत सागर डैम का जलस्तर खतरे से 4 मीटर नीचे

Jul16,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के माझा में भी अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पठानकोट के पास रणजीत सागर डैम का जलस्तर खतरे से 4 मीटर नीचे रह गया है। डैम का पानी 523 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि इसका डेंजर लेवल 527 मीटर है। ऐसे में कभी भी फ्लड गेट्स खोले जा सकते हैं।अगर रणजीत सागर डैम का पानी छोड़ा गया तो आने वाले दिनों में रावी का जलस्तर बढ़ेगा। हालांकि यह पानी सीधा पाकिस्तान पहुंचेगा, लेकिन उससे पहले पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के रावी दरिया के साथ लगते गांवों में हालात बिगड़ जाएंगे। आज भी 15 जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, SBS नगर, फिरोजपुर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में बारिश होगी। हालांकि इसके सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं कल से स्कूल खोलने के बारे में सरकार ने शर्तें लगाई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बारे में कहा कि जिनकी इमारत को नुकसान हुआ है या जहां स्कूलों में जलभराव है, वहां छुट्‌टी का फैसला जिले के DC करेंगे। बाकी स्कूल कल सुबह से खुल जाएंगे। घग्गर में दरार से बढ़ी चिंता मानसा में घग्गर में आई दरारों के बाद चिंता बढ़ी हुई है। पहली दरार बुढलाडा में चांदपुरा बांध के पास थी, जबकि दूसरी सरदुलगढ़ क्षेत्र के रोरकी गांव के पास आई है। जिला प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ की सहायता से, घग्गर की दरारों को भरने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। बनारसी गांव की एक टीम ने घग्गर के बाएं किनारे पर आरडी 122 पर आई दरार को सफलतापूर्वक भर दिया।

Conditions-On-Opening-Of-Schools-In-Punjab-From-Tomorrow-Education-Minister-Said-Dc-Will-Leave-The-Water-Level-Of-Ranjit-Sagar-Dam-Is-4-Meters-Below-The-Danger-Level



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं