September 17, 2026 18:45:14
फाजिल्का Mla ने अधिकारियों को लगाई फटकार: फील्ड में अफसर न मिलने पर भड़के नरेंद्रपाल सवना

फाजिल्का Mla ने अधिकारियों को लगाई फटकार: फील्ड में अफसर न मिलने पर भड़के नरेंद्रपाल सवना

Jul16,2023 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का। फाजिल्का के सीमावर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक नरेंद्रपाल सिंह सवना ने डीसी सेनू दुग्गल की मौजूदगी में महात्म नगर में अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने वहां पर मौजूद अधिकारियों की झाड़ लगाते हुए कहा कि काम यदि तरीके से करना है तो चार-पांच दिन सेवा समझकर करें। यदि नहीं करना तो उनको लिखकर दे दिया जाए, वह किसी और की ड्यूटी लगा देंगे। सवना ने कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से BDPO के साथ इन क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं, लेकिन उनको आज तक न तो कोई पटवारी और न ही पंचायत सेक्रेटरी क्षेत्र में दिखा। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान कोई कोताही नजर आई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। यदि उनसे कोई इंतजाम नहीं होता तो उनको बताया जाए, वह स्वयं इंतजाम करेंगे। कर्मचारियों को किया जाएगा सस्पेंड उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं द्वारा 10 ट्रॉलियां चारे की मंगवाई हैं, यह काम उन्होंने क्यों नहीं किया। लोगों के रात 1-2 बजे फोन आते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। वहीं, इस मौके पर मौजूद DC ने कहा कि वे बाढ़ कंट्रोल रूम में जाकर आए हैं। जहां पर उनको कोई अफसर नहीं दिखा। उन अफसरों की लिस्ट बनाकर दें, वह उनको सस्पेंड करेंगी।

Fazilka-Mla-Reprimanded-The-Officials-Narendrapal-Savanna-Got-Angry-On-Not-Getting-The-Officer-In-The-Field

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं