September 19, 2026 06:29:45
पूर्व Cm की मुख्यमंत्री को नसीहत, बोले- गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन बिल रद्द कर मांगे माफी, Sgpc

पूर्व Cm की मुख्यमंत्री को नसीहत, बोले- गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन बिल रद्द कर मांगे माफी, Sgpc के यूट्यूब चैनल को सराहा

Jul17,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से यू-ट्यूब चैनल शुरू करने के फैसले की सराहना की है। वहीं, एक वीडियो जारी कर चन्नी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन बिल को रद्द करके माफी मांगने की नसीहत भी दे डाली। चन्नी ने CM मान से इसके लिए जल्द ही एक सत्र बुलाने के लिए भी कहा है। चन्नी ने वीडियो में कहा- SGPC ने यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला किया है। जिससे लोगों को गुरबानी का प्रसारण सीधा मिलेगा। इसके लिए मैं SGPC के इस फैसले का स्वागत करता हूं। साथ ही उन्हें विनती करता हूं कि गुरबानी घर-घर में पहुंचे। ठीक है आप इसके लिए सैटेलाइट चैनल भी शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन इसमें समय लग जाना है। इसलिए उतना समय हर चैनल के माध्यम से यह गुरबानी घर-घर पहुंचाई जाए। वाह-वाही बटोरने के लिए सत्र बुलाया इसके साथ मैं एक बात पंजाब सरकार को भी कहना चाहता हूं। मुख्यमंत्री एक कानून लेकर आए, वे भी जल्दबाजी में। आपको इंटेलिजेंस (खुफिया एजेंसी) ने बता दिया कि गुरबानी प्रसारित करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। इसलिए आपने वाह-वाही बटोरने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुला लिया, जिसमें एक ऐसा कानून पास कर दिया। यह एक घिनौना अपराध आपसे हुआ है। इसलिए अब जब SGPC ने खुद यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला कर लिया है तो दोबारा से विशेष सत्र बुलाया जाए और इस कानून को रद्द किया जाए। इसके लिए आपको माफी भी मांगनी चाहिए।

Former-Cms-Advice-To-The-Chief-Minister-Said-Apologize-By-Canceling-The-Amendment-Bill-In-Gurdwara-Act-1925-Praised-Sgpcs-Youtube-Channel



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं