September 19, 2026 06:31:21
शिरोमणि अकाली दल महिला विंग में बगावत, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की नेता को प्रधान बनाने पर विवाद; पार्

शिरोमणि अकाली दल महिला विंग में बगावत, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की नेता को प्रधान बनाने पर विवाद; पार्टी का आरोप- बीबी जागीर कौर करवा रहीं

Jul17,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग में बगावत शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूरा विवाद पार्टी प्रधान सुखबीर बादल द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रधान हरगोबिंद कौर को महिला विंग की प्रधान बनाने से शुरू हुआ। पार्टी की करीब 13 नेत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को महिला विंग ने पार्टी के भीतर ही बगावत का बिगुल फूंकने के लिए बैठक भी रखी थी, लेकिन पार्टी के नेताओं को जैसे ही इसका पता चला तो सभी ने सक्रियता दिखाते हुए फिलहाल मामले को शांत करवा दिया है। वही, यह भी चर्चा है कि मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। बीबी जागीर को बताया मास्टरमाइंड शिरोमणि अकाली दल महिला विंग में जो बगावत की चिंगारी भड़की है उसके पीछे पार्टी के नेता पिछले दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के दौरान बगावत करने वाली पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर का हाथ बता रहे हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि महिला विंग में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए महिलाओं को बीबी जागीर कौर ही उकसा रही हैं और इस सब का मास्टरमाइंड वहीं हैं। महिला नेताओं से कहा- बीबी जैसा ही हाल होगा इसी बीच कुछ अकाली नेताओं ने पर्दे में धमकी या फिर यूं कह लें कि चेतावनी भरे लहजे में बगावत पर उतरी महिला नेताओं को समझाना भी शुरू कर दिया है कि यदि पार्टी से बगावत की तो उनका भी वही हाल होगा जो बीबी जागीर कौर का हुआ था। आज की तारीख में वह कहीं पर बी स्टैंड नहीं करती हैं। वह खुद तो पार्टी से बगावत करके पूरी तरह से खुड्डेलाइन लगी हुई हैं और उनको भी वहां पर ही पहुंचा देंगी। सुखबीर बादल से मीटिंग का दिया जा रहा भरोसा पार्टी के नेता बगावत को खत्म करवाने के लिए पूरी ताकत लगा हैं। वह पार्टी की महिला नेताओं को समझा रहे हैं कि हरगोबिंद कौर को महिला विंग की प्रधान बनाए जाने का फैसला पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल का था। नेता महिलाओं को भरोसा दे रहे हैं कि शीघ्र ही इस मामले को सुलटाने के लिए उनकी पार्टी प्रधान के साथ मीटिंग फिक्स करवाई जा रही है वह अपनी सारी बात उनके समक्ष रखें।

Rebellion-In-The-Shiromani-Akali-Dal-Womens-Wing-Controversy-Over-The-Appointment-Of-The-Leader-Of-The-Anganwadi-Worker-Union-Partys-Allegation-Bibi-Jagir-Kaur-Is-Getting-It-Done



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं