September 17, 2026 18:45:11
किरकिरी के बाद मदद करने पहुंचे क्रिकेटर भज्जी:बोरियां उठाकर की कारसेवा, सफाई में बोले- बाढ़ से पहले

किरकिरी के बाद मदद करने पहुंचे क्रिकेटर भज्जी:बोरियां उठाकर की कारसेवा, सफाई में बोले- बाढ़ से पहले विदेश में था, राजनीति नहीं मदद करें

Jul20,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। राज्यसभा सदस्य और क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी विपक्षी दलों के निशाने पर आने के बाद सेवा भाव दिखाने के लिए बाढ़ प्रभावित जालंधर के लोहियां एरिया में पहुंचे। भज्जी ने धक्का बस्ती के पास गट्टा मंडी कासो में टूटे धुस्सी बांध के निर्माण की कारसेवा में मिट्टी की बोरियां उठाईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाढ़ पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों की मदद करनी चाहिए। विपक्षी दलों द्वारा बाढ़ में भी उनके विदेश दौरों पर की गई टिप्पणी पर भज्जी ने जवाब दिया कि वह तो बाढ़ आने से पहले ही विदेश में थे। यदि वह यहां होते तो सबसे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते। यह समय राजनीति करने का नहीं है। यह वक्त आगे आकर लोगों की मदद करने का है। उन्होंने कहा कि वह अपनी सांसद निधि से ही नहीं, बल्कि निजी तौर पर भी बाढ़ प्रभावितों की मदद करेंगे। केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की करेंगे मांग क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि वह संसद में मानसून सत्र को अटैंड करेंगे। इस दौरान वह पंजाब की आवाज को जोर-शोर से बुलंद करेंगे और बाढ़ से जो पंजाब का नुकसान हुआ है, उसके लिए केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की भी मांग करेंगे। पंजाब को बदनाम करना बंद करें राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि पंजाब में नशे पर भी राजनीति हो रही है। पंजाब को नशे के नाम पर बदनाम किया जा रहा है। राजनीतिक दल पंजाब को नशे के नाम पर बदनाम करना बंद करें। पंजाब में सच्चाई देखनी है तो वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आएं। देखें कि पंजाब का यूथ किस तरह जज्बे के साथ बाढ़ प्रभावितों की सेवा में जुटा हुआ है।

Cricketer-Bhajji-Came-To-Help-After-Gritty-Karseva-By-Lifting-Sacks-Said-In-Cleanliness-Was-Abroad-Before-Flood-Help-Not-Politics



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं