September 17, 2026 18:45:30
राम रहीम को पैरोल पर हरियाणा Cm की दो टूक, मनोहर लाल बोले- हर कैदी के अधिकार होते हैं, हम सिरसा आश्र

राम रहीम को पैरोल पर हरियाणा Cm की दो टूक, मनोहर लाल बोले- हर कैदी के अधिकार होते हैं, हम सिरसा आश्रम नहीं आने देते

Jul22,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख राम रहीम को 7वीं बार पैरोल पर हरियाणा CM मनोहर लाल ने दो टूक बात कही है। उन्होंने कहा कि हर कैदी के अधिकार होते हैं, इसी वजह से राम रहीम को पैरोल मिलती है। इतना जरूर है कि हम उनको सिरसा स्थित आश्रम में आने की परमिशन नहीं देते। राम रहीम को लगातार पैरोल पर हरियाणा सरकार की आलोचना के बाद सीएम का ये बयान आया है। CM मनोहर लाल ने कहा कि राम रहीम अपराधी हैं। उन्होंने अपराध किया। उनको सजा मिली। जब उनको सजा मिल रही थी तो सरकार ने कभी ये नहीं कहा कि इसे कम कर दो। हमने कभी सपोर्ट नहीं की। ये कोर्ट का मामला है, कोर्ट करेगी। हमने कोर्ट के हवाले कर दिया। कोर्ट ने सजा दी। उन्हें जेल भेजा। कैदियों के अधिकार, हमने नहीं दिए, पहले से मिले अपराधियों और कैदियों को भी कुछ अधिकार मिले हुए हैं। वह हमने नहीं दिए हैं, ये पहले से हैं। एक अपराधी को क्या मिल सकता है क्या नहीं, ये मैनुअल में लिखा हुआ है। इस मैनुअल के हिसाब से सजा के शुरू के 2 साल में उन्हें कोई पैरोल नहीं मिली। बाद में उन्होंने पैरोल के लिए अप्लाई किया तो उन्हें पैरोल मिलनी थी तो मिल गई। ये प्रशासनिक काम है। जेल वालों ने किया। सरकार कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही हमारा कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। कानून के हिसाब से आज भी वह कैदी हैं। कैद में रहने के बाद वे अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जो अधिकार नहीं, वह नहीं मिलेगा। सरकार उन्हें कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही है। एंड ऑर्डर की वजह से स्टेट गवर्नमेंट से पूछा जाता है कि इनको पैरोल मिले तो कहां रखना है?। हमारी जो एजेंसीज हैं, उन्होंने बताया कि इनको सिरसा में नहीं रखना है। वह हमेशा सिरसा के लिए अप्लाई करते रहे हैं लेकिन हम उसे अलाउड नहीं करते। बाकी आश्रम से हमें कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रहना है तो वहां के प्रशासन से रिपोर्ट ली गई। उन्होंने कहा दिक्कत नहीं तो पैरोल में रहेंगे। ये पैरोल सभी अपराधियों को मिलती है।

Haryana-Cm-Bluntly-On-Parole-To-Ram-Rahim-Manohar-Lal-Said-Every-Prisoner-Has-Rights-We-Do-Not-Allow-Him-To-Come-To-Sirsa-Ashram



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं