September 17, 2026 18:45:25
घग्गर में उफान से पंजाब में टेंशन बढ़ी: करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर भरा पानी, यात्रा स्थगित; जालंधर में

घग्गर में उफान से पंजाब में टेंशन बढ़ी: करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर भरा पानी, यात्रा स्थगित; जालंधर में पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार और गाड़ी टूटी

Jul22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं, लेकिन हिमाचल की पहाड़ियों में हो रही तेज बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हरियाणा के पंचकूला जिले में घग्गर में पानी बढ़ गया है। पंचकूला से निकलने के बाद घग्गर मोहाली के रास्ते पंजाब में दाखिल होती है और उसके बाद पटियाला, संगरूर, मानसा जिलों से गुजरती है। पंचकूला में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद इससे लगते पटियाला, मानसा और दूसरे जिलों के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू टीमों के अलावा संबंधित जिलों का प्रशासन तैयारी में जुट गया है, ताकि हालात पहले की तरह न बन जाएं। वहीं, अब पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब यात्रा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को डीसी गुरदासपुर हिमांशू अग्रवाल दोबारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का जायजा लेंगे। अगर स्थिति काबू में हुई तो ही यात्रा शुरू की जाएगी। आज डीसी गुरदासपुर ने जायजे के दौरान पाया कि करतारपुर कॉरिडोर को जाने वाली सड़क को काफी नुकसान पहुंच चुका है। उधर हिमाचल में हो रही भारी बरसात के बाद सतलुज और दूसरी नदियों में पानी बढ़ जाने के कारण भाखड़ा डैम का वॉटर लेवल 1651 फीट के पार पहुंच गया है। भाखड़ा डैम का डेंजर लेवल 1680 फीट है और अभी जलस्तर उससे 29 फीट नीचे है। हालांकि डैम का वाटर लेवल फ्लड गेट के लेवल से 6 फीट अधिक हो चुका है। जालंधर में बारिश का कहर, पेड़ गिरा, पोल्ट्री फार्म ध्वस्त जालंधर में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। शहर के बीच सोढल में एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। इसके गिरने से सोढल मंदिर की जहां चारदीवारी गिर गई, वहीं पर इसने आधी सड़क भी ब्लॉक करके रख दी। दीवार के पास खड़ी एक बोलेरो गाड़ी भी चपेट में आ गई। इसके साथ गांव नुस्सी में बारिश के कारण एक तीन मंजिला पोल्ट्री फार्म ध्वस्त हो गया है। नंगल डैम का जलस्तर 1151 फीट वहीं, भाखड़ा से नीचे सतलुज दरिया की डाउनस्ट्रीम में बने नंगल डैम का जलस्तर शनिवार को 1151 फीट पर पहुंच गया और यह डेंजर लेवल से सिर्फ 3 फीट नीचे है। अगर आज हिमाचल में हो रही भारी बारिश के बाद पानी की आवक बढ़ने की सूरत में भाखड़ा डैम से अधिक पानी रिलीज किया गया तो नंगल डैम का वाटर लेवल डेंजर लेवल को छू सकता है। इसी वजह से नंगल के SDM ने अलर्ट जारी किया है कि अगर भाखड़ा डैम से अधिक पानी छोड़ा गया तो निचले एरिया में सतलुज दरिया के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

Tension-Increased-In-Punjab-Due-To-Rise-In-Ghaggar-Kartarpur-Sahib-Yatra-Postponed-Till-Monday-Temple-Wall-And-Vehicle-Broken-Due-To-Falling-Tree-In-Jalandhar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं