September 17, 2026 18:43:43
साउथ सिटी रेस्टाेरेंट में शैफ की मौत मामले में रेस्टोरेंट मालिक पर एफआईआर, एक महीने में मनीष ने जाना

साउथ सिटी रेस्टाेरेंट में शैफ की मौत मामले में रेस्टोरेंट मालिक पर एफआईआर, एक महीने में मनीष ने जाना था अमेरिका

Jul22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के साउथ सिटी रोड सनव्यू के नजदीक स्थित एक रेस्टोरेंट में शेफ का मामला आज भी पूरा दिन गर्माया रहा। आज भी मृतक के परिजन व स्थानीय इलाका निवासी रेस्टोरेंट मालिक पर कार्रवाई को सीपी आफिस में खडे़ रहे और उक्त पूरे मामले की जांच कर एक्शन लेने की मांग करते दिखे। मृतक की पहचान मनीष रावत (23) निवासी बैंक कालोनी हैबोवाल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन महीने से सर डॉक रेस्टोरेंट में काम करता था और कतर से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके आया था। एक महीने बाद उसे अमेरिका जाना था और विदेश जाने की तैयारी में उसने20 जुलाई को नौकरी से इस्तीफा दे दिया था , लेकिन रेस्टोरेंट मालिक ने उसे 26 जुलाई तक काम करने के लिए कहा था। मनीष रावत की एकाएक मौत को उसके परिजन एक्सीडेंट मानने को तैयार नहीं, जबकि पुलिस व रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में पहले 174 की कार्रवाई करने की कोशिश में थी, लेकिन शुक्रवार रात को मनीष रावत के परिवार व परिजनों के पुलिस चौकी के बाहर डटे रहने के चलते पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक शुभम गुप्ता पर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। आज पुलिस दिनभर उनके परिजनों को समझा पोस्टमार्टम करवाने को कहती रही, लेकिन उनके पारिवारिक सदस्य इंसाफ की मांग करते रहे। जानकारी मुताबिक पुलिस ने फिलहाल कंपनी के मैनेजर को हिरासत में लिया है और मालिक अभी फरार बताया जाता है। पारिवारिक सदस्य कल को मनीष का पोस्टमार्टम करवा उसका संस्कार करेंगे।   पीड़ित परिवार का आरोप सीसीटीवी कैमरे थे बंद बीते दिन जब वह रेस्टोरेंट गया तो उसकी मौत हो गई। वहीं रेस्टोरेंट प्रबंधकों का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। परिवार मुताबिक जब वह डीएमसी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि मनीष की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवार मुताबिक रेस्टोरेंट में 4 कैमरे लगे थे, लेकिन जिस जगह अंदर मनीष काम कर रहा था। वहां कैमरा बंद था। पुलिस ने बाद दोपहर मनीष के पारिवारिक सदस्यों को डीवीआर साथ ले जाकर रेस्टाेरेंट में कैमरे चैक करवाए। जांच में केवल बाहर के एक कैमरे की रिकार्डिंग डीवीआर में पाई गई, जबकि अंदर के कैमरों में केवल लाइव चलता पाया गया, उनकी कोई रिकार्डिंग नहीं की जाती थी। जिसको लेकर पारिवारिक सदस्यों ने उक्त मामले में अपना शक जाहिर किया है।    

Fir-On-Restaurant-Owner-In-Case-Of-Chef-Death-In-South-City-Restaurant



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं