September 17, 2026 18:44:23
Sgpc ने गुरबाणी के लिए लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:प्रधान धामी की Cm मान को नसीहत- धार्मिक मामलों में दख

Sgpc ने गुरबाणी के लिए लॉन्च किया यूट्यूब चैनल:प्रधान धामी की Cm मान को नसीहत- धार्मिक मामलों में दखल देना बंद करें

Jul23,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने रविवार को भोग के बाद यू-ट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के नाम से शुरू इस यू-ट्यूब चैनल पर सोमवार से गुरबाणी का प्रसारण शुरू हो जाएगा। वहीं, SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक मामलों में दखल ना देने की नसीहत दी है। यू-ट्यूब चैनल शुरू करते हुए एडवोकेट धामी ने बताया कि इस चैनल का नाम सचखंड श्री दरबार साहिब रखा गया है। इस चैनल के शुरू होने के बाद अब संगत विश्व में कहीं भी गुरबाणी को सुन सकती है और श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन कर सकती है। वहीं, उन्होंने निजी चैनल को अगले आदेशों तक गुरबाणी का प्रसारण करने के मामले में भी अपना रुख साफ किया है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां फैलाई एडवोकेट धामी ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कभी भी निजी चैनल को प्रसारण करने के लिए नहीं कहा। उन्होंने एक चैनल बोला है, ताकि लोगों तक गुरबाणी निर्विघ्न चलती रही। लेकिन SGPC ने निजी चैनल को चुना है, क्योंकि यह पहले से ही गुरबाणी की सेवा कर रहे हैं। सरकार को सिर्फ SGPC दिखती है उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी तंज कसा कि उन्हें सिर्फ SGPC दिखती है। सरकार के कुछ चैनल हैं, जो सुबह उठते ही SGPC पर निशाना साधने लगते हैं। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री को भी धार्मिक मामलों में हस्ताक्षेप ना करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि SGPC को चलाने के लिए हम सभी हैं, उन्हें अपना ध्यान सरकार चलाने पर केंद्रित करना चाहिए।

Sgpc-Launches-Youtube-Channel-For-Gurbani-Pradhan-Dhamis-Advice-To-Cm-Mann-Stop-Interfering-In-Religious-Matters



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं