September 17, 2026 18:43:00
पंजाब में Dc ऑफिस-तहसीलें आज भी बंद, कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी ली; रोपड़ Mla का पुतला लेकर रोष र

पंजाब में Dc ऑफिस-तहसीलें आज भी बंद, कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी ली; रोपड़ Mla का पुतला लेकर रोष रैली निकाली

Jul26,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर पंजाब के DC ऑफिसों और तहसीलों में आज भी ताला लगा रहेगा। आज फिर कोई काम नहीं होगा। सभी कर्मचारियों ने बुधवार को सामूहिक छुट्टी ले ली है। सभी कर्मचारी रोपड़ में इकट्टा हुए और शहर में विधायक दिनेश चड्ढा का पुतला रखकर रोष रैली निकाली। इसके बाद पुतले को फूंक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने विधायक के घर के पास धरना भी लगाया।
सड़क पर धरना लगाकर बैठे कर्मचारी
विधायक के हक में सुबह 1500 के करीब समर्थकों का जमावड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने समर्थकों की भीड़ को देखते हुए कहा कि आज वह कोई रोष प्रदर्शन नहीं करेंगे। जिसके बाद विधायक समर्थक तय स्थान से नूरपुर बेदी की ओर चले गए। विधायक समर्थकों के जाते ही मुलाजिमों ने सड़क जाम कर कर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा पुतला जलाया। जबकि दूसरी तरफ विधायक के समर्थक भी दोबारा फिर से गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के पास जुटने शुरू हो गए हैं और वह कर्मचारियों का विरोध करने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
हड़ताल से लोगों को सारे काम अटके
मंगलवार को भी कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल की थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण रजिस्ट्रियों से लेकर प्रमाण पत्रों, लाइसेंस, RC वगैराह सारा काम रूक गया है। सरकार के खजाने को भी प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व घाटा हो रहा है। कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि रोपड़ के विधायक ने तहसील में जाकर कर्मचारियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया था, वह उसके लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगें।

Dc-Office-Tehsils-In-Punjab-Closed-Even-Today-Employees-Took-Mass-Leave-Fury-Rally-Taken-Out-With-Effigy-Of-Ropar-Mla



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं