September 17, 2026 18:43:14
पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, Dc ऑफिसों और तहसीलों में आज से होंगे काम, आप Mla दिनेश चड्ढा क

पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, Dc ऑफिसों और तहसीलों में आज से होंगे काम, आप Mla दिनेश चड्ढा के वीडियो संदेश के बाद लौटे

Jul27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में DC दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल आज खत्म हो गई है।कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। आज से सभी दफ्तरों में सुचारू रूप से काम होने लगेगा। हड़ताल वापसी का फैसला कर्मचारियों ने रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा के एक वीडियो संदेश के बाद लिया। यह संदेश उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किया। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं या फिर मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था। विधायक के वीडियो संदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनका अब कोई विवाद नहीं रहा है। वहीं DC दफ्तर कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा है कि पंजाब में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आपदा की ऐसी परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए वह वापस काम पर लौट रहे हैं। विधायक ने कहा- जनहित में की थी चैकिंग विधायक दिनेश चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली अपनी वीडियो में कहा है कि पिछले दिनों उन्होंने तहसील में जो चैकिंग की थी वह जनहित में थी। सेवाओं को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए थी, लेकिन उनकी इस चैकिंग को लेकर कर्मचारियों में कुछ रोष था। वह साफ करना चाहते हैं कि उनका चैकिंग की ऐवज में किसी को भी ठेस पहुंचाने का न तो कोई मकसद था, न है। उन्होंने कहा कि वह सभी का बहुत सम्मान करते हैं। आप सभी ने मिलकर ही उन्हें विधायक बनाया है। पंजाब में हमारी पार्टी की सरकार बनाई है। आप सभी पहले भी सम्माननीय थे, अब भी सम्माननीय हैं। आप सभी कर्मचारी काम पर वापस लौटें, ताकि हम सब मिलकर लोगों को बेहतर सेवाएं दे सकें। कर्मचारियों के लेकर उनके मन में न पहले कोई बात थी और न ही अब है। यदि किसी कर्मचारी को कोई ठेस पहुंची है तो मुझे लगता है, उसमें कोई न कोई कम्युनिकेशन गैप था।

Employees-Strike-In-Punjab-Ends-Dc-Offices-And-Tehsils-Will-Work-From-Today-You-Returned-After-Video-Message-Of-Mla-Dinesh-Chadha



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं