September 17, 2026 18:43:23
सांसद सीचेवाल की मदद से मस्कट में फंसी 2 पंजाबी महिलाएं घर लौटी, ट्रैवल एजेंटों ने ज्यादा वेतन के झा

सांसद सीचेवाल की मदद से मस्कट में फंसी 2 पंजाबी महिलाएं घर लौटी, ट्रैवल एजेंटों ने ज्यादा वेतन के झांसे में फंसाया

Jul27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब से अरब देशों में सुनहरे भविष्य की तलाश में गई और फर्जी ट्रेवल एजेंटो से ठगी का शिकार हुई पंजाब की 2 महिलाओ की राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से वतन वापसी हुई है। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन दोनों महिलाओं को लेने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल वहां पहुंचे थे। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने इन दोनों महिलाओं के परिजनों से दिल्ली स्थित उनके आवास पर बात की और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे विदेश जाने के लिए खर्च किए गए पैसे वापस दिलाने का प्रयास करेंगे। मस्कट से लौटी महिलाओं ने सुनाई आपबीती... सुनीता बोली- मौसी ने ही बहाने से बुलाकर फंसाया कपूरथला के संधू चट्ठा गांव की रहने वाली सुनीता तीन महीने पहले मस्कट गई थी। सुनीता ने बताया कि उसकी मौसी ने ही उसे फंसाया था। मस्कट गई उसकी मौसी ने फोन कर कहा कि वह बीमार पड़ गई है और इलाज के लिए भारत आना चाहती है। अगर वह उसकी जगह घर का काम करेगी तो उसे मोटी तनख्वाह भी मिलेगी। सुनीता ने बताया कि वह 9 मई को दिल्ली से मस्कट गई थी। वहां जाने के बाद उसे मौसी के पास ले जाने के बजाय शरीफन नाम की दूसरी महिला के पास भेज दिया गया। जहां उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया। सुनीता ने बताया कि उसके पास सिर्फ एक महीने का टूरिस्ट वीजा था। जसलीन को कमरे में बंद किया, पिटाई कर पैसे मंगवाने को कहा सुनीता के साथ फतेहगढ़ साहिब की एक अन्य महिला भी लौटी। यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी जसलीन कौर 14 मई को मस्कट गई थीं। उसके रिश्तेदार की एक लड़की ने उसे बताया कि वह मस्कट में घरों में काम करती है और 35 हजार रुपये कमाती है। मस्कट पहुंचते ही वहां के ट्रैवलिंग एजेंट लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। कम शिक्षा और स्थानीय भाषा न जानने के कारण लड़कियों को असहाय समझा जाता है। ट्रैवल एजेंट जसलीन कौर को ट्रेनिंग के बहाने दूसरे ऑफिस में ले जाया गया, जहां उसे एक कमरे में बंद रखा गया और शिया नाम की महिला ने उसकी पिटाई की। यह महिला धमकी देती थी कि अगर उसने भारत से पैसे नहीं मंगवाए तो उसे गलत काम में डाल दिया जाएगा। जसलीन कौर ने कहा कि उन पर दबाव बनाकर एक वीडियो भी बनाया गया जिसमें पैसे की मांग की गई। मस्कट से लौटीं महिलाओं ने बताया कि अभी भी कई लड़कियां हैं जो वहां फंसी हुई हैं।

With-The-Help-Of-Mp-Seechewal-2-Punjabi-Women-Stranded-In-Muscat-Returned-Home-Travel-Agents-Trapped-Them-On-The-Pretext-Of-High-Salary



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं