September 17, 2026 18:43:21
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोप तय:पिता बोले- उम्मीद है आरोपियों को सजा मिलेगी और सालों तक मुकदमा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोप तय:पिता बोले- उम्मीद है आरोपियों को सजा मिलेगी और सालों तक मुकदमा लटका नहीं रहेगा

Jul28,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा सिद्धू मूसेवाला की हत्या को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। वहीं हत्याकांड के करीब 425 दिन बीतने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। 30 बार सुनवाई होने के बाद पंजाब पुलिस इस मामले में सभी आारेपियों को एक साथ कोर्ट में पेश कर सकी। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ट्वीट करके इस मामले को जल्द खत्म करने की आशा जाहिर की है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ट्वीट करके कहा- सिद्धू की मौत के 425वें दिन  #JusticeForSidhuMooseWala... CJM मानसा द्वारा हत्याकांड में शामिल 25 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। 9 अगस्त को मानसा सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। आशा के विरुद्ध आशा है कि आरोपियों को सजा मिलेगी और मुकदमा सालों तक नहीं चलेगा, क्योंकि आरोपियों के जेल की दीवारों से परे भी संबंध और प्रभाव हैं। न्याय की जीत होनी चाहिए।
गैंगस्टरों ने बदले की भावना की हत्या
गौरतलब है कि जांच कमेटी (SIT) ने गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया सहित 31 आरोपियों के खिलाफ 2 चार्जशीट दायर की हैं, जिसमें दावा किया गया है कि यह हत्याएं लॉरेंस और बंबीहा गैंग के बीच बदले की भावना से की गई थी।
10 महीने लगे आरोप तय करने में
मूसेवाला मामले में पंजाब पुलिस ने तकरीबन 10 महीने पहले चार्जशीट दायर कर दी थी, लेकिन आरोप तय करवाने में पुलिस को 10 महीने से अधिक समय लग गया। इसके पीछे बड़ा कारण अधिकारियों के लिए सभी आरोपियों को एक साथ या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करना एक चुनौती था।

Charges-Framed-In-Sidhu-Moosewala-Murder-Case-Father-Said-Hope-The-Accused-Will-Be-Punished-And-The-Case-Will-Not-Hang-For-Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं