ई न्यूज टीम, लुधियाना
लुधियाना के सिविल अस्पताल में जारी कंस्ट्रक्शन के बीच यहां के जच्चा बच्चा बिल्डिंग से 8 AC उड़ा लिए गए हैं। बड़ी बात है कि इस बिल्डिंग से 50 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है और यहां 24 घंटे पुलिस स्टाफ मौजूद रहता है, लेकिन इसके बावजूद इस चोरी को अंजाम दे दिया गया। हालांकि सिविल अस्पताल प्रबंधन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यहां जांच को पहुची पुलिस टीम के बाद इस मामले का खुलासा हो पाया है। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चोरी अस्पताल के किसी मुलाजिम की शह पर ही अंजाम दी गई है। शुक्रवार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा, ADCP रुपिंदर कौर सरां व पुलिस पार्टी ने जच्चा बच्चा बिल्डिंग का जायजा लिया और जहां पर ये एसी रखे गए थे, उस कमरे का भी मुआयना किया। पुलिस अब अस्पताल में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मौके पर आई पुलिस टीम ने इस चोरी के बारे कोई जानकारी न देते हुए इसे रूटीन चेकिंग बताया। सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी जच्चा-बच्चा अस्पताल से 20 कदम की दूरी पर है। ऐसे में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी शक के घेरे में आ चुके है। पुलिस टीम सुरक्षा गार्ड को भी जांच में शामिल कर सकते हैं और ऐसे में कुछ मुलाजिम पर भी कार्रवाई की गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
Police-Outpost-50-Steps-Away-Still-8-Acs-Stolen-From-Civil-Hospital-Jaccha-Bacha-Building