September 17, 2026 18:43:08
सतलुज क्लब मामले में संदिग्ध वीडियो सामने आने से पहले 70 मुलाजिमों ने डीसी से लगाई सैलरी बढ़ाने की गु

सतलुज क्लब मामले में संदिग्ध वीडियो सामने आने से पहले 70 मुलाजिमों ने डीसी से लगाई सैलरी बढ़ाने की गुहार

-क्लब प्रबंधन मामले की पुलिस जांच में करवाने में जुटा

Jul31,2023 | Enews Team | Ludhiana

सतलुज क्लब में चहेतों की सैलरी जंप विवाद में अभी तक क्लब प्रेसीडेंट और मैनेजमेंट किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। क्लब मैनेजमेंट की ओर से करीब 10 से 12 मुलाजिमों की बढ़ाई सैलरी बड़ी मुसीबत बनती दिख रही है। इस सैलरी जंप के बाद क्लब का समस्त स्टाफ अपनी सैलरी बढ़ाने की गुहार डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक को लगा चुका है और इस गुहार की कापी क्लब के महासचिव डा. अजीत चावला को भी भेजी गई थी। सूत्र बताते हैं कि करीब एक दर्जन भर चहेते मुलाजिमों की सैलरी बढ़ाए जाने के बाद ही बीती 27 जून को क्लब के करीब 70 मुलाजिम ने अपने हस्ताक्षर कर सैलरी बढ़ाने की मांग डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक के समक्ष पेश हो की थी। इस दौरान डीसी मैडम की ओर से भी स्टाफ को ये आश्वासन दिया गया था कि केवल जिनका डीए कम था, केवल उनके डीए को बढ़ाया गया व सैलरी किसी की भी नहीं बढ़ाई गई और इसके लिए क्लब के महासचिव को भी फोन कर इस मामले को देख इस मुददे को मीटिंग में रखने को कहा गया था। बताया जाता है कि डीए बराबर भी केवल कुछ ही चहेतों का किया गया है। सूत्र बताते हैं कि इस बीच जब मुलाजिमों को इंसाफ नहीं मिला और उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो इसक पर एक शख्स ने मुंह पर रुमाल बांधा वीडियो सामने आया था, जिसमें कईं तरह के खुलासे किए गए थे। ई न्यूज पंजाब वैबचैनल इस तरह की कोई पुष्टि नहीं करता कि इस वीडियो में जिस व्यक्ति ने मुंह पर रुमाल बांध कर मैनेजमेंट पर कईं तरह के आरोप जडे़ हैं, वे क्लब का ही मुलाजिम है। लेकिन इस वीडियो में जिन जिन गंभीर मुददों को एक एक करके बताया जा रहा है, उससे ये भी कहना मुश्किल होगा कि वे व्यक्ति क्लब से बाहर का है। लेकिन वे पत्र जिसमें डीसी के समक्ष मुलाजिमों ने सैलरी बढ़ाने की मांग रखी थी, से साफ हो गया है कि क्लब में चेहेतों की सैलरी बढ़ाने के बाद बाकी पूरा स्टाफ भी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहा है। इससे एक बात साफ है कि इस मामले को लटकाने की वजह से ये विवाद पिटारे से बाहर आ गया।   

 

विवाद में पुलिस इंक्वायरी भी शुरु  

वहीं दूसरी ओर से क्लब मैनेजमेंट इस बात की भी पुलिस इंक्वायरी में लगा है कि जो वीडियो वॉयरल हुआ है वे व्यक्ति क्लब का है या बाहर का। इसके लिए पुलिस की ओर मीडिया के भी प्रतिनिधियों को बुला पूछताछ की है, कि ये वीडियो उनके पास कहां से आया। मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों का मानना है कि इस पूरे विवाद में क्लब की छवि धूमिल हुई है। जबकि इससे पहले क्लब महंगी शराब विवाद में अपने ही कईं दिग्गज मैंबरों को शो कॉज नोटिस देकर उनसे इस मामले में जबाव तलबी कर रहा है। 

-----

वहीं इस बारे में क्लब के जरनल सेक्रेटरी डा. अजीत सिंह चावला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की इंक्वायरी पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। जहां तक स्टाफ की सैलरी बढ़ाने की बात है, वो डीसी मैडम के आदेश पर किया गया है। 

Satluj-Club-Case-70-Employees-Request-Dc-To-Increase-Salary-Before-Suspicious-Video-Surfaced



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं