September 17, 2026 18:43:24
पंजाब में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नई पॉलिसी में सरकार नाई सुविधा, मंत्री बो

पंजाब में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नई पॉलिसी में सरकार नाई सुविधा, मंत्री बोले- प्रदेश को खेलों में नंबर-1 बनाएंगे

Jul31,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रदेश को नई स्पोर्ट्स नीति के तहत दोबारा नंबर-1 बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेडल लाने वाले खिलाड़ियों की नौकरी पक्की होगी। साथ ही उन्हें ओलिंपिक गेम्स की तैयारी के लिए 15 लाख और एशियन गेम्स के लिए 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत कई नई चीजों को जोड़ा गया है। इसके लिए खिलाड़ियों से भी बातचीत की गई। पंजाब में स्पोर्ट्स का माहौल देना जरूरी है। बच्चों को ग्राउंड से जोड़े जाने पर विचार किया गया। इसके तहत पंजाब भर में एक हजार स्पोर्ट्स नर्सरी खोलने का फैसला लिया गया। हर चार किमी. पर एक नर्सरी खोली जाएगी। इनमें स्टेट/नेशनल स्तर के खिलाड़ी व कोच रखे जाएंगे, जो पास के गांवों के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराएंगे। इनमें 6-17 वर्ष तक की आयु के बच्चे आएंगे और इनकी रिफ्रेशमेंट का प्रबंध भी किया जाएगा।
पंजाब के खेल सेंटर नई तकनीक से होंगे अपग्रेड
मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के स्पोर्ट्स सेंटर जालंधर, मालपुर, मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और अमृतसर को भी आगामी समय में नई तकनीक के साथ अपग्रेड किया जाएगा। वर्तमान में पंजाब में केवल 309 कोच हैं, लेकिन आगामी समय में इनकी संख्या बढ़ाकर 2360 की जाएगी।
35 खेलों समेत अन्य गेम्स की ग्रेडेशन की जाएगी
मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के 35 रजिस्टर्ड खेलों की ग्रेडेशन समेत ओलिंपिक, कौमनवैल्थ और एशियन में खेले जाने वाली गेम्स की ग्रेडेशन भी की जाएगी। इसके अलावा PTI टीचरों की भर्ती की जाएगी, जो नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। इससे उन्हें उपलब्धियों हासिल करने पर तीस प्रतिशत फायदा दिया जा सकेगा।
500 नई पोस्ट का सृजन किया
मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पूरी प्रोफाइल पंजाब सरकार द्वारा बनाई जा रही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एक नया यूट्यूब चैनल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के समीप मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड व नौकरी दे दी जाती थी। लेकिन शेष समय में न नौकरी दी जाती थी और न ही कैश अवॉर्ड। लेकिन पंजाब सरकार ने अब इसे पॉलिसी का हिस्सा बनाकर 500 नए पदों का सृजन किया है। मंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को अब पंजाब स्पोर्ट्स की वेबसाइट से पता लगेगा कि उन्हें गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल आने पर खेल विभाग में किस पद पर नौकरी मिलेगी।
तैयारी के लिए दिए जाएंगे लाखों रुपए
मीत हेयर ने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी ओलिंपिक में क्वालीफाई के लिए जा रहा होगा तो उसे तैयारी के लिए मान सरकार 15 लाख रुपए देगी। एशियन गेम्स की तैयारी के लिए 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले बनाई गई पॉलिसी के तहत कई मुख्य गेम्स तक शामिल नहीं की गई थी। बताया कि बैडमिंटन के थॉमस कप जीत कर लौटे खिलाड़ी के लिए कोई इनामी राशि नहीं थी। लेकिन अब पहली बार सभी गेम्स को जोड़ा गया है।

Sportsmen-Who-Bring-Medals-In-Punjab-Will-Get-Government-Job-Government-Barber-Facility-In-New-Policy-Minister-Said-Will-Make-The-State-Number-1-In-Sports



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं