September 17, 2026 18:43:32
पीएयू में Cm भगवंत मान ने प्रधानमंत्री आवासन योजना के तहत दिए 101 करोड़ रुपए, बोले - जनता का टैक्स जन

पीएयू में Cm भगवंत मान ने प्रधानमंत्री आवासन योजना के तहत दिए 101 करोड़ रुपए, बोले - जनता का टैक्स जनहित में लग रहा

Aug2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले दो दिनों से लुधियाना में ही है। आज भी उन्होंने महानगर में पीएम शहरी आवास योजना के तहत राज्य के 25,000 लाभार्थियों को भुगतान प्रमाण पत्र वितरित किए। इस संबंधी एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनमोहन सिंह स्टेडियम पीएयू में किया गया। इससे पहले बीते दिनों CM मान ने SSF (सड़क सुरक्षा फोर्स) और ‘ट्रैफिक हॉक्स’ ऐप लॉन्च किया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कुल 101 करोड़ रुपए का ये फायदा पंजाब की जनता को मिलेगा। प्रति परिवार 1 लाख 75 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ये समागम कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। सरकारों की ड्यूटी बनती है कि रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति को मिलना चाहिए।
जनता का पैसा जनहित में लगा रहा
मान ने कहा कि ये पैसा लोगों का ही है। टैक्सों के जरिए ये पैसा एकत्र किया गया है। ये पैसा किसी न किसी योजना के तहत लोगों तक वापस पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक माचिस की सीख पर भी सरकार ने टैक्स लगाया हुआ है, जो जनता भर रही है। केन्द्र सरकार ने आटा और लस्सी जैसी खाने की वस्तुओं पर भी टैक्स लगा दिया है।

24 घंटे लोग दे रहे टैक्स
जनता 24 घंटे टैक्स दे रही है, लेकिन सरकारों के खजाने कैसे खाली हो जाते ये समझ से परे है। सरकारों की नीयत साफ नहीं है। पंजाब में आप सरकार लोगों का पैसा पूरा लोगों के हित में लगा रही है। आप सरकार ने जनता के टैक्स की लीकेज बंद कर दी है। जो पैसा नेताओं की जेबों में जाते थे आज वह जनता के पास जा रहे हैं।

निगम को दिए 50 ट्रैक्टर
आज नगर निगम के 50 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दी गई। जिनकी कीमत करीब 23 करोड़ है। अधिक हार्स पावर के ये ट्रैक्टर हैं। कूड़े की लिफ्टिंग या बागबानी आदि में भी इन ट्रैक्टरों का सही इस्तेमाल होगी। मान ने कहा कि लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बना कर जो विश्वास दिखाया है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई फाइल नहीं है जो उनके हस्ताक्षरों की वजह से रुकी हो।

In-Pau-Cm-Bhagwant-Mann-Gave-101-Crore-Rupees-Under-The-Pradhan-Mantri-Awasan-Yojana-Said-Peoples-Tax-Is-Being-Levied-In-Public-Interest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं