September 18, 2026 22:17:55
आप को बड़ा झटका, गवर्नर ने पार्टी ऑफिस के लिए चंडीगढ़ में जमीन देने से किया इंकार, बोले चंडीगढ़ में 20

आप को बड़ा झटका, गवर्नर ने पार्टी ऑफिस के लिए चंडीगढ़ में जमीन देने से किया इंकार, बोले चंडीगढ़ में 20 साल से पार्टी का सांसद नहीं है

Aug2,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार को चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस के लिए जगह नहीं मिलेगी। आप की इस मांग को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन ने आप की यह मांग ठुकरा दी है। यूटी प्रशासन ने इसका कारण बीते बीस साल से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) का कोई सांसद नहीं होना बताया है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को जगह देने के संबंध में पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आप पार्टी की राज्य इकाई के कार्यालय के लिए चंडीगढ़ में भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया। आप को एक राष्ट्रीय दल बताते हुए पार्टी के पास पंजाब में विशाल बहुमत होने की बात कही। पत्र में पंजाब के सभी सात राज्य सभा सदस्य आप के बताए। नगर निगम चंडीगढ़ के 35 पार्षदों में से 14 आप के बताए थे। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले भी गवर्नर को पत्र लिखा था। लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जबकि वह चंडीगढ़ प्रशासक भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करने बारे कई पत्र लिखने पर भी चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
सभी पार्टियों के पास है जमीन
CM भगवंत मान ने कहा कि आप को जमीन देने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। जबकि क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल के पास चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में तीन एकड़ जमीन है। कांग्रेस के पास सेक्टर-15 में 1 एकड़ से अधिक जमीन और भाजपा के पास सेक्टर-33 और सेक्टर-37 में दो भूखंड बताए।
CM मान और गवर्नर के बीच खींचतान भी वजह
CM भगवंत मान और गवर्नर बीएल पुरोहित के बीच लंबे समय से खींचतान जारी है। आप सरकार को चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस के लिए जगह न मिलने का एक कारण इसे भी माना जा रहा है। पंजाब विधानसभा सेशन बुलाने, राष्ट्रपति के चंडीगढ़ आने पर CM मान के प्रोग्राम में नहीं पहुंचने, चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलने समेत पंजाब संबंधी लगभग हर मौके पर CM मान और गवर्नर के बीच टकराव की स्थिति देखी गई है।

A-Big-Blow-To-Aap-The-Governor-Refused-To-Give-Land-For-Party-Office-In-Chandigarh-Said-That-There-Is-No-Party-Mp-In-Chandigarh-For-20-Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं